राजेश कुमार शर्मा को मिला राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव सम्मान

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
1 Min Read

 

राजेश कुमार शर्मा को मिला राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव सम्मान

रिपोर्ट -कुमार संदीप 

भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया, ब्लॉक भवानीमंडी के शिक्षक राजेश कुमार शर्मा को शिक्षा-जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज श्री राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।

ग्रामीण परिवेश में ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करते हुए शर्मा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान की तथा उनके सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में प्रेरणादायी भूमिका निभाई। शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के भविष्य को संवारने के उनके प्रयासों के सम्मानस्वरूप यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

अकादमी अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष दीप्ति जोशी, महामंत्री भयंकर बोस, संयोजक दमयंती जोशी, महानिदेशक नीरजा खरे, संरक्षक तांत्या मिश्रा एवं संस्थापक राजेन्द्र राज ने उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान पर शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने राजेश कुमार शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!