मुजफ्फरपुर के संदीप को ‘राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान’

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
2 Min Read

मुजफ्फरपुर के संदीप को ‘राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान’

मुजफ्फरपुर। बंदरा प्रखंड के सिमरा गांव की माटी से शिक्षा और साहित्य की अलख जगाने वाले युवा साहित्यकार एवं गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान संचालक संदीप कुमार मिश्र ‘कुमार संदीप’ को राज श्री राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा ‘राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

ग्रामीण परिवेश, सीमित संसाधनों और जीवन की विविध चुनौतियों के मध्य शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र और जीवन-निर्माण का माध्यम मानकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में संदीप की सतत साधना उल्लेखनीय रही है। उन्होंने अपनी जन्मभूमि को ही कर्मभूमि बनाकर ज्ञान के दीप को निरंतर प्रज्वलित रखा है।

पिता के देवलोक गमन के पश्चात जीवन के संघर्षों ने जहां उनके पथ को कठिन बनाया, वहीं उनके संकल्प ने उन कठिनाइयों को शिक्षा-सेवा की साधना में परिवर्तित कर दिया। विद्यार्थियों के बीच रहकर ज्ञान-वितरण, संस्कार-सृजन और साहित्यिक चेतना के प्रसार का उनका प्रयास ग्रामीण समाज में आशा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की नई रोशनी का संचार कर रहा है।

यह सम्मान केवल एक शिक्षक के व्यक्तिगत गौरव का अलंकरण नहीं, बल्कि निस्वार्थ शिक्षासाधना, साहित्यिक संवेदना और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित उस कर्मपथ का अभिनंदन है, जिस पर संदीप निरंतर अग्रसर हैं। उनकी साधना इस विचार को चरितार्थ करती है कि जहां शिक्षा संस्कारों से जुड़ती है, वहीं से राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!