Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply Date 2025: सरकार की ओर से आधार वेरिफिकेशन के बाद राज्य में स्नातक उत्तीर्ण 4.71 लाख छात्राओं को जल्द ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50-50 हजार रुपए मिलेंगे।
दिसंबर 2024 तक जारी रिजल्ट विभाग के पोर्टल पर अपलोड:
आपको बता दें कि दिसंबर 2024 तक जारी रिजल्ट के आधार पर उत्तीर्ण छात्राओं का नाम विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसमें सबसे अधिक 85058 छात्राएं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की है। Aadhaar Verification के बाद पोर्टल खुलेगा, तो छात्राओं को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद राशि सीधे उनके खाते में जाएगी।
विभाग के पोर्टल पर बीआरएबीयू सहित सभी विश्वविद्यालयों की 4.71 लाख छात्राओं का रिजल्ट अपलोड किया गया है। विभाग ने इस साल जनवरी तक पोर्टल खोला था। उस समय तक जिन छात्राओं का रिजल्ट क्लियर हो गया था, उनका नाम अपलोड कर दिया गया।
इसे भी पढ़े-इस दिन जारी होगा वोकेशनल कोर्स प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, 2985 उपस्थित हुए
हजारों छात्रों का रिजल्ट अब भी पोर्टल पर अपलोड नहीं:
हजारों छात्रों का रिजल्ट अब भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। उस समय रिजल्ट पेंडिंग था। पिछले साल दिसंबर में विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-24 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। हालांकि इससे पहले के सत्र की तमाम छात्राओं का नाम भी पोर्टल पर नहीं है। 4 महीने से पोर्टल बंद है। छात्राएं कॉलेज से लेकर बिहार विश्वविद्यालय तक चक्कर लगा रही है।
इसे भी पढ़े-स्नातक 1st मेरिट लिस्ट सत्र 2025-29 इस दिन होगी जारी, शुल्क होंगे एक समान
साइबर कैफे संचालक पोर्टल पर नाम अपलोड कराने के लिए मांग रहा 5-5 हजार रुपए
रोजाना दो-चार छात्रा या अभिभावक विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बेतिया से 3 छात्राएं अपने अभिभावकों को लेकर आई थी। बताया कि सत्र 2021-24 में स्नातक उत्तीर्ण की है। उनका Result Portal पर अपलोड नहीं हुआ है। कॉलेज से कोई जानकारी नहीं मिली, तो विश्वविद्यालय आई है।
उनका कहना था कि एक Cyber Cafe संचालक पोर्टल पर नाम अपलोड कराने के लिए 5000- 5000 रुपए मांग रहा है। विश्वविद्यालय में उन्हें बताया गया कि पोर्टल खुलने के बाद उनका रिजल्ट अपलोड होगा। उधर, छात्राओं की परेशानी को देखकर बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक पास लिस्ट में नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
To Get Latest Updates बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें!
|