BRABU Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: विश्वविद्यालय का बड़ा आदेश जारी, 2018-21 से 2021-24 सत्र की छात्राएं जल्द कॉलेज में जमा करें दस्तावेज, 12 मई तक भेजना होगा पूरा डेटा

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
11 Min Read

 

Contents
Overview Highlight Table12 मई तक छात्राओं के डाटा अपलोड करने की तिथि:किन-किन सत्रों की छात्राएं शामिल होंगी?छात्राओं को कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे?कॉलेजों को क्या-क्या जिम्मेदारी दी गई है?1. छात्राओं का डेटा तैयार करना2. एक्सेल शीट भरना3. सूची जमा करना4. अंतिम तिथि का पालन5. पोर्टल खुलते ही अपलोडविश्वविद्यालय ने किन छात्राओं को योजना से बाहर रखा है?स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम बाहरसंबद्धता नहीं होने वाले विषय शामिल नहींपहले से अपलोड डेटा दोबारा नहींकेवल मान्यता प्राप्त कॉलेजसत्र 2022-25 को लेकर भी आया बड़ा अपडेटछात्राओं के लिए जरूरी सलाहमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

Bihar Graduation Scholarship Name Add Portal 2026: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से जारी इस पत्र में सभी अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23 एवं 2021-24 में उत्तीर्ण छात्राओं का दस्तावेज कॉलेज स्तर पर जमा कराकर उनका डेटा तैयार करें। एवं 2022-25 के छात्राओं को कहीं डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है विश्वविद्यालय अपने स्तर से खुद अपलोड करेगा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पोर्टल खुलने से पहले सभी कॉलेज छात्राओं का विवरण तैयार रखें ताकि पोर्टल एक्टिव होते ही डेटा अपलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। यह निर्देश छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आलोक प्रताप सिंह द्वारा जारी किया गया है।

 

 

Overview Highlight Table

विवरणजानकारी
विश्वविद्यालय का नामबाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
आदेश जारी करने वाला विभागछात्र कल्याण विभाग
पत्र जारी करने वाले अधिकारीप्रो. (डॉ.) आलोक प्रताप सिंह, अध्यक्ष छात्र कल्याण
पत्रांक संख्या8/2239
पत्र जारी तिथि07 मई 2026
संबंधित कॉलेजअंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालय
संबंधित सत्र2018-21, 2019-22, 2020-23 एवं 2021-24
किसके लिए निर्देश जारीउत्तीर्ण छात्राओं के दस्तावेज जमा करने हेतु
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, मार्कशीट, रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर आदि
डेटा तैयार करने का माध्यमविश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई एक्सेल शीट
डेटा जमा करने का तरीकापेन ड्राइव के माध्यम से छात्र कल्याण कार्यालय में
डेटा जमा करने की अंतिम तिथि12 मई 2026
डेटा अपलोड कब होगा?मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पोर्टल खुलने के बाद
किन छात्राओं को बाहर रखा गया?स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम की छात्राएं
असंबद्ध विषयों की स्थितिराज्य सरकार से संबद्धता नहीं होने वाले विषय शामिल नहीं होंगे
पहले से अपलोड छात्राओं की स्थितिपहले से अपलोड डेटा को दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा
मान्यता प्राप्त कॉलेजकेवल पोर्टल पर उपलब्ध कॉलेजों का डेटा अपलोड होगा
सत्र 2022-25 अपडेटइस सत्र का डेटा विश्वविद्यालय अपने स्तर से अपलोड करेगा
मुख्य उद्देश्यपोर्टल खुलने से पहले छात्राओं का डेटा तैयार रखना
छात्राओं के लिए सलाहजल्द से जल्द कॉलेज में दस्तावेज जमा करें

 

12 मई तक छात्राओं के डाटा अपलोड करने की तिथि:

विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्रांक संख्या 8/2239 दिनांक 07 मई 2026 में सभी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि संबंधित सत्रों में उत्तीर्ण छात्राओं का आवश्यक दस्तावेज कॉलेज में जमा कराया जाए।

पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों को एक एक्सेल शीट उपलब्ध कराई जाएगी। उसी एक्सेल शीट में छात्राओं का पूरा विवरण भरना होगा ताकि पोर्टल खुलने के तुरंत बाद डेटा अपलोड किया जा सके।

विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि सभी कॉलेज छात्राओं की सूची पेन ड्राइव में सुरक्षित कर छात्र कल्याण कार्यालय में 12 मई 2026 तक उपलब्ध कराएं।

 

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

किन-किन सत्रों की छात्राएं शामिल होंगी?

सत्रछात्राओं की स्थिति
2018-21उत्तीर्ण छात्राएं
2019-22उत्तीर्ण छात्राएं
2020-23उत्तीर्ण छात्राएं
2021-24उत्तीर्ण छात्राएं
2022-25इस सत्र का डेटा विश्वविद्यालय अपने स्तर से अपलोड करेगा

विश्वविद्यालय ने कहा है कि इन सत्रों की छात्राओं का डेटा कॉलेज स्तर पर तैयार किया जाएगा और पोर्टल शुरू होने पर अपलोड किया जाएगा।

 

 

छात्राओं को कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे?

  • आधार कार्ड
  • स्नातक मार्कशीट
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य आवश्यक शैक्षणिक विवरण

विश्वविद्यालय का कहना है कि दस्तावेज सही एवं स्पष्ट होना चाहिए ताकि डेटा अपलोड के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

 

 

कॉलेजों को क्या-क्या जिम्मेदारी दी गई है?

1. छात्राओं का डेटा तैयार करना

कॉलेजों को अपने यहां उत्तीर्ण छात्राओं का पूरा रिकॉर्ड तैयार करना होगा।

2. एक्सेल शीट भरना

विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली एक्सेल शीट में छात्राओं का विवरण भरना होगा।

3. सूची जमा करना

सभी कॉलेजों को छात्राओं की सूची पेन ड्राइव में सेव कर छात्र कल्याण कार्यालय में जमा करनी होगी।

4. अंतिम तिथि का पालन

विश्वविद्यालय ने 12 मई 2026 तक सूची जमा करने का निर्देश दिया है।

5. पोर्टल खुलते ही अपलोड

जैसे ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खुलेगा, कॉलेजों को तुरंत डेटा अपलोड करना होगा।

 

विश्वविद्यालय ने किन छात्राओं को योजना से बाहर रखा है?

स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम बाहर

स्ववित्तपोषित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम की छात्राओं को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

संबद्धता नहीं होने वाले विषय शामिल नहीं

जिन विषयों को राज्य सरकार से अस्थायी या स्थायी संबद्धता प्राप्त नहीं है, उन विषयों की छात्राओं का डेटा अपलोड नहीं किया जाएगा।

पहले से अपलोड डेटा दोबारा नहीं

जिन छात्राओं का डेटा पहले ही पोर्टल पर अपलोड हो चुका है, उन्हें दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा।

केवल मान्यता प्राप्त कॉलेज

जिन कॉलेजों का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा, उन्हीं कॉलेजों की छात्राओं का डेटा अपलोड किया जाएगा।

 

 

सत्र 2022-25 को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

विश्वविद्यालय ने पत्र में स्पष्ट किया है कि सत्र 2022-25 की छात्राओं का डेटा विश्वविद्यालय अपने स्तर से अपलोड करेगा। यानी इस सत्र के लिए कॉलेजों को अलग से डेटा अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।

 

 

छात्राओं के लिए जरूरी सलाह

जो छात्राएं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, वे जल्द से जल्द अपने कॉलेज में संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज जमा कर दें। दस्तावेज जमा करने में देरी होने पर छात्राओं का नाम सूची में शामिल होने से छूट सकता है।

  • आधार कार्ड में नाम सही रखें
  • मोबाइल नंबर चालू रखें
  • मार्कशीट स्पष्ट रखें
  • सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी साथ रखें

 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और महिला शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को सरकार द्वारा निर्धारित राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

 

 

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार के द्वारा बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर उसके स्नातक होने तक सहायता विभिन्न किश्तों में दी जाती है।

विभिन्न किश्तों के सबसे अंत में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना- मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक पास लड़कियों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है.

 

 

Bihar Graduation Scholarship 2026: मिलने वाले लाभ (Benefits)

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार के तरफ राज्य की सभी छात्राएं जब स्नातक उत्तीर्ण करती है तो सरकार के तरफ से उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कुछ पैसे दिए जाते है

इस योजना के तहत सरकार के तरफ से स्नातक उत्तीर्ण करने पर 50,000/- रूपये दिए जाते है | इस योजना के तहत पहले केवल 25,000/- रूपये दिए जाते है किन्तु अब इस योजना के तहत छात्राओं को 50,000/- को दिए जाते है |

 

       

 

Bihar Graduation Scholarship 2026: लाभ लेने के लिए पात्रता (Eligibility)

  • इसके तहत लाभ केवल लड़िकयों को दिए जाते है |
  • इस योजना के तहत लाभ बिहार राज्य के स्थाई निवासी को दिए जाते है|
  • इस योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण करने पर दिए जाते है|
  • इसके तहत विवाहित और अविवाहित दोनों लड़िकयो को लाभ दिए जाते है |

 

Bihar Graduation Scholarship 2026: महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents)

  • छात्राओं का आधार कार्ड
  • बिहार का स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक का पहला पृष्ठ (बैंक अकाउंट आधार से Seeding होना अनिवार्य)
  • स्नातक प्रमाणपत्र/उत्तीर्ण मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आदि

 

Bihar Graduation Scholarship 50000 Online Apply 2026

  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
  • दिए गए Student Registration के आप्शन पर क्लीक करे अपना रजिस्ट्रेशन करे, इसके बाद आपको Login ID और password मिलेगा
  • जिसके बाद आपको फिर से इसके होम पेज पर आना होगा, जहाँ आपको Apply Online पर क्लिक करना होगा
  • उस पर क्लिक करके आप इस योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन कर सकते है ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दिए गए ऑनलाइन पावती रसीद को अपने पास सुरक्षित रख ले
  • अब आपके द्वारा दिए गए जानकारी को विभाग के द्वारा Verified करके पैसे आपके अकाउंट के सेंड किये जायेगे

Bihar Graduation Scholarship 2026: Important Links

लिस्ट में अपना नाम/रिजल्ट देखे Click Here 

इस मे पहले से add है वो दिखेगा, नया डाटा 15 मई बाद लाइव होने के बाद दिखेगा

Application Stutus  Click Here 

पहले से जो ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं वे इस लिंक पर Status चेक करे

Online Apply  Click Here 

(Link Active Soon) 

उच्च शिक्षा निदेशक नोटिस मई 2026  Click Here 
BRABU, बिहार विश्विद्यालय नोटिस 07 May 2026 Click Here 
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!