हरिद्वार में मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय कुमार पाठक “प्रसून” सम्मानित, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
2 Min Read

हरिद्वार में मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय कुमार पाठक “प्रसून” सम्मानित, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

रिपोर्ट -कुमार संदीप

दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं साहित्यिक कुंभ में मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड के वरिष्ठ साहित्यकार सह प्रख्यात चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक “प्रसून” को उनकी गरिमामय उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रतिष्ठित ‘दिव्य गंगा सेवी सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। इस भव्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. विजय कुमार पाठक “प्रसून” को राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाचार पत्र प्रकाशन समूह ‘दि ग्राम टुडे’ द्वारा ‘टीजीटी साहित्य भूषण सम्मान’ से भी अलंकृत किया गया। इसके साथ ही संस्था द्वारा उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए दिव्य गंगा सेवा मिशन का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जो उनके जीवन और पूरे बिहार के लिए विशेष गौरव का क्षण है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के गरिमामयी पद पर मनोनयन के लिए डॉ. विजय कुमार पाठक ने दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय के प्रति अनेकानेक आभार और विशेष कृतज्ञता व्यक्त की है।

 

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने ही इस शीर्ष पद के लिए डॉ. विजय कुमार पाठक “प्रसून” के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे शीर्ष नेतृत्व द्वारा सहर्ष स्वीकृत किया गया। सम्मानित होने के बाद डॉ. विजय कुमार पाठक “प्रसून” ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता करना और वहां सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मैं इस गरिमामयी उपस्थिति से अभिभूत हूँ।” उन्होंने इस सम्मान और नई जिम्मेदारी के लिए मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, राष्ट्रीय संयोजक पंडित केशव पाण्डेय और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दुबे के प्रति भी अपना गहरा आभार प्रकट किया। डॉ.विजय कुमार पाठक “प्रसून” के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान और मनोनयन से उनके गृह जिले मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के साहित्यिक एवं चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!