BRABU UG Admission Online Apply Date 2025-29: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University – BRABU) में इस वर्ष से स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के आवेदन का फार्मेट बदलने जा रहा है। इसबार छात्र एक ही जिले के कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे।
BRABU UG Admissions 2025 ~ Highlight
Post Category | Admission |
Name Of The University | Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur-BRABU |
Name Of The Course | UG CBCS (B.A, B.Sc & B.Com) |
Course Duration | 4th Year |
Course Session | 2025-29 |
Application Fees | निर्धारित नहीं (पिछले साल 600 रुपये निर्धारित था) |
Online Admission Portal Status | Not Live Yet
|
Online Admission Start Date | April 3rd Week Week (High Expected) |
1st Merit List Out Date | May 2025 |
Name Of The Post | BRABU UG Admission 2025-29, |
1st Merit List Admission Date | May 2025 |
2nd Merit List Out Date | May 2025 |
2nd Merit List Admission Date | May 2025 |
3rd Merit List | June 2025 |
3rd Merit List Admission Date | June 2025 |
Spot Admission Date | June/July |
Admission Apply Mode | Online |
Admission Mode | Online & Offline both |
Official Website | https://brabu.ac.in/ |
BRA Bihar University |जॉब कैम्प| रोज़गार समाचार |परीक्षा |रिजल्ट समेत अन्य जानकारी के लिए फॉलो करे
Telegram Channel | Click Here |
WhatsApp Channel | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Twitter Page | Click Here |
BRABU Official Update | Click Here |
मुजफ्फरपुर चुनने के बाद इसी जिले के कॉलेजों का मिलेगा विकल्प:
इसबार छात्र एक ही जिले के कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे। यानी मुजफ्फरपुर जिला चुनने वाले छात्रों को मुजफ्फरपुर जिले के ही कॉलेजों का विकल्प आवेदन करने के लिए मिलेगा। इसी तरह पूर्वी चंपारण जिले को चुनने वाले छात्रों को उसी जिले के कॉलेजों का विकल्प आवेदन के लिए मिलेगा। स्नातक में एडमिशन को छात्र ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन में मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अनिवार्य तौर पर देना होगा। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर उन्हें एडमिशन से संबंधित सूचना दी जाएगी।
इसे भी पढ़े- स्नातक सत्र 2023-27 तीसरे सेमेस्टर का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड
स्नातक में नामांकन के लिए अप्रैल के तीसरे सप्ताह में खोला जायेगा आवेदन पोर्टल:
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह (DSW Pro. Alok Pratap Singh) ने बताया कि कॉलेज चुनने की प्रक्रिया में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय (Vice-Chancellor Prof. Dinesh Chandra Rai ) से आदेश मिलने और एडमिशन कमेटी से पास होने पर इसपर आगे काम किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board – BSEB) की तरफ से इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आवेदन के लिए पोर्टल खोला जायेगा।
स्नातक एडमिशन पोर्टल दो बार खोलने पर हो रहा है विचारः
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में BRABU UG Admission 2025-2029 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दो बार खोलने पर विचार किया जा रहा है। पहले बिहार बोर्ड व उसके बाद CBSE के छात्रों के लिए पोर्टल खोला जायेगा। जून 2025 तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। जुलाई से स्नातक का सत्र शुरू कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़े-जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करे डाउनलोड
विषयवार जारी होगी मेरिट लिस्टः
स्नातक सत्र 2025-29 में विषयवार मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा। राजभवन के निर्देश के अनुसार स्नातक में सिर्फ पास अंक पर ही एडमिशन लिया जाना है। आवेदन के बाद छात्रों के उनके अंकों के आधार पर कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा।
पौने दो लाख सीटों के लिए लिया जाएगा आवेदन:
स्नातक में इसबार पौने दो लाख सीटों के लिए आवेदन लिया जाएगा। नये संबद्ध कॉलेजों के जुड़ने से सीटों में वृद्धि की संभावना है। पिछले साल 131 कॉलेजों में एडमिशन लिया गया था। हर साल लगभग डेढ़ लाख छात्र दाखिला लेते हैं। इसबार पौने 2 लाख सीटों के लिए आवेदन लिया जाएगा। कॉलेजों के बढ़ने से बीआरएबीयू बिहार में सबसे अधिक कॉलेजों वाला विश्वविद्यालय बन गया है।
पीजी एडमिशन एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट:
- 12वीं का अंकपत्र ( 12th Marksheet)
- 12वीं का एडमिट कार्ड (12th Admit Card)
- 10वी का अंकपत्र (10th Marksheet)
- कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र (College Leaving Certificate)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- जाती प्रमाण पत्र (Cast Certificate, if you Applicable) जिसे लागू हो
- फोटो (Passport Size Photo)
- ईमेल आईडी (Email I’d)
- मोबाइल नंबर (Moblie Number)
BRABU UG Admission Online Apply Application Fees 2025?
आपको बता दे बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए Online आवेदन शुल्क अभी निर्धारित नहीं है, पिछले साल आवेदन शुल्क 600/- सभी केटेगरी की जाति के लिए लगा था, इस बता दे कि स्नातक एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान करना होगा
How To Apply Online BRABU UG Admission 2025-29 ?
- सबसे पहले छात्रों को BRABU UG Admission Offcial Website को विजिट करने होंगे
- होम पेज पर आपको Admission का Link मिलेगा, जिसपर आपको क्लिक करने होंगे।
- अब Admission Form Apply पेज़ खुल जाएगा।
- अब छात्रों को सबसे पहले Registration करना होगा।
- Registartion के बाद छात्र/छात्रा को अपने User I’d (Phone Number) तथा Password से Login करना होगा।
- अब छात्र/छात्रा को सबसे पहले पर्सनल डिटेल्स , फिर सब्जेक्ट का चयन, फिर कॉलेज का चयन करना होगा। यानी Online Form Fill-Up की पूरी स्टेप्स को पूरा करना होगा।
- अब, छात्रों को Online Form Fill-Up Fee Pay करने होंगे।
- अन्त में, आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको आवेदन की रसीद मिल जाएगी जिसे आपको प्रिंट कर लेना हैं।
BRABU UG Admission 2025-29 Online Apply | Available Soon |
Official Notification | Available Soon |
Official Website | Click Here |
Latest Update | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |