BRABU UG 5th Semester Exam 2026: बड़ा बदलाव: स्नातक थर्ड से पहले फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी, जाने डिटेल्स

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
5 Min Read

 

BRABU News: Undergraduate 5th Semester Exams Likely from April 22, Forms to Start Soon:बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा विभाग द्वारा 22 अप्रैल से परीक्षा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

इंटर्नशिप को लेकर असमंजस

पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इंटर्नशिप परीक्षा से पहले कराई जाएगी या बाद में। इस पर अंतिम निर्णय कुलपति की स्वीकृति के बाद लिया जाएगा।

16 एजेंसियों का चयन लगभग पूरा

इंटर्नशिप के लिए विश्वविद्यालय ने एजेंसियों से आवेदन मांगे थे। कुल 16 एजेंसियों ने सहमति दी है। एक एजेंसी ने कम दर के कारण अपना दावा वापस ले लिया। ह्यूमन टेंडर कमेटी द्वारा चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही एग्रीमेंट किया जाएगा।

परीक्षा फॉर्म इसी सप्ताह

परीक्षा विभाग के अनुसार पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म इसी सप्ताह से भरे जाएंगे। एक-दो दिनों में इसके लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।

 

शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव

पहले परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित थी, बाद में 23 मार्च से परीक्षा शुरू करने की योजना बनी थी। लेकिन अब संशोधित योजना के तहत अप्रैल में परीक्षा कराने की तैयारी है।

 

40 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य

चार वर्षीय स्नातक कोर्स के तहत छात्रों को 40 घंटे की इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। यह इंटर्नशिप विभिन्न क्षेत्रों में कराई जाएगी ताकि छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव मिल सके।

 

4 क्रेडिट और 100 अंक

इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 4 क्रेडिट (100 अंक) निर्धारित हैं। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

 

ऑनलाइन-ऑफलाइन पर संशय

पहले योजना थी कि फरवरी से ऑनलाइन इंटर्नशिप शुरू होगी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह संभव नहीं हो सका। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इंटर्नशिप ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन।

 

 

UG 2024-28 थर्ड सेमेस्टर से पहले होगी UG2023-27 फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा:

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब थर्ड सेमेस्टर से पहले ही फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस फैसले से छात्रों की परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया को समय पर लाने में मदद मिलेगी।

 

 

अप्रैल में हो सकती है परीक्षा

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, चार वर्षीय स्नातक कोर्स (सत्र 2023-27) के पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा
22 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित की जा सकती है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

सत्र को पटरी पर लाने की कोशिश

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीसी राय के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है।
उद्देश्य है कि लंबित परीक्षाओं को समय पर पूरा किया जाए और शैक्षणिक सत्र को नियमित बनाया जा सके।

फॉर्म भरने की तिथि जल्द

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी तेज कर दें।

 

 

शिक्षकों के मानदेय का मुद्दा

बैठक में परीक्षा के दौरान शिक्षकों को मिलने वाले मानदेय (रिम्यूनरेशन) और परीक्षा केंद्रों के लंबित बिलों पर भी चर्चा हुई।
भुगतान में देरी के कारण शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है और वे लगातार शिकायत कर रहे हैं।

 

वित्तीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा

बैठक में यह भी तय किया गया कि वित्तीय समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा,
ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!