BRABU TDC Part-3 Copy Check 2021-24 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University – BRABU) में स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट-3 की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। अगले हफ्ते से कॉपियों की जांच होगी।
BRA Bihar University |जॉब कैम्प| रोज़गार समाचार |परीक्षा |रिजल्ट समेत अन्य जानकारी के लिए फॉलो करे
Telegram Channel | Click Here |
WhatsApp Channel | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
पहले कम छात्रों वाले विषयों की कॉपियों का होगा जाँच:
आपको बता दें बिहार विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन निदेशक की भी नियुक्त कर दी गई है। स्नातक पार्ट-3 सत्र 2021-24 में करीब 6 लाख कॉपियां हैं।
मूल्यांकन में पहले कम छात्रों वाले विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। यानी पहले उर्दू और परसियन जैसे विषयों की कॉपियां जांची जाएंगी। इसके बाद दूसरे बड़े विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसे भी पढ़े–स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट-3 का स्पेशल प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि जारी, देखे डिटेल्स
नवंबर के मध्य या अंत में पार्ट-3 का रिजल्ट जारी होगा:
आपको बता दें जारी परीक्षा कैलेंडर में स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट-3 के रिजल्ट की तारीख 30 अक्टूबर 2024 तय है। लेकिन, समय पर रिजल्ट की उम्मीद कम है।
बीआरएबीयू में 31 अक्टूबर 2024 से दिवाली और छठ की छुट्टियां हो जाएंगी। उम्मीद है कि नवंबर 2024 के मध्य या अंत में स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट-3 का रिजल्ट जारी हो।