BRABU PG 3rd Merit List 2025-27: पीजी 3rd मेरिट लिस्ट किसी समय हो सकती जारी, जानें पूरी जानकारी

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
4 Min Read

 

BRABU PG Admission Update 2025: Enrollment Starts on Third Merit List: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में पीजी (PG) सत्र 2025-27 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) के आधार पर नामांकन आज से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी के कारण छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही।

 

 

Important Highlight:

विवरणजानकारी
विश्वविद्यालय का नामबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)
कोर्सपीजी (PG)
सत्र2025–27
मेरिट लिस्टथर्ड मेरिट लिस्ट
3rd मेरिट लिस्ट जारी तिथिआज जारी होने की संभावना
नामांकन शुरूआज से
कुल सीट (लगभग)2000 सीट
अब तक नामांकन8000+ सीटों पर
रोल नंबरजल्द जारी होगा
अगला चरणस्पॉट एडमिशन संभव

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

 

मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी:

विश्वविद्यालय द्वारा 16 मार्च तक नामांकन पोर्टल खोल दिया गया था और उसमें एडिट का विकल्प भी दिया गया था, लेकिन रविवार देर रात तक भी कई विभागों को थर्ड मेरिट लिस्ट प्राप्त नहीं हो सकी।

इस वजह से विभागाध्यक्ष, कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी लगातार परेशान रहे। जानकारी के अनुसार, यूएमआईएस (UMIS) पोर्टल पर मेरिट लिस्ट अपलोड करने में तकनीकी समस्या सामने आई थी।

 

 

जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी करने का का मिला आश्वासन:

तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर लगभग दो हजार सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। यदि मेरिट लिस्ट समय पर जारी हो जाती है, तो सभी कॉलेज और विभाग सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

डीएसडब्ल्यू (DSW) डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में राज्य कार्यालय से बातचीत की गई है और जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी करने का आश्वासन मिला है।

 

 

कक्षाएं शुरू, लेकिन रोल नंबर का इंतजार:

पीजी के कई विषयों में पिछले सप्ताह से कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और छात्र-छात्राएं नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं। लेकिन अभी तक नामांकित छात्रों का रोल नंबर जारी नहीं किया गया है, जिससे उपस्थिति और रिकॉर्ड को लेकर परेशानी हो रही है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, रोल नंबर जनरेट करने की प्रक्रिया जारी है और अगले 2 दिनों के भीतर इसे जारी कर दिया जाएगा।

 

अब तक 8000 सीटों पर नामांकन पूरा

अब तक पीजी में दो मेरिट लिस्ट के आधार पर लगभग 8000 सीटों पर नामांकन पूरा हो चुका है।

  • पहली मेरिट लिस्ट से: 6770+ छात्र नामांकित
  • दूसरी मेरिट लिस्ट से: लगभग 1000 नामांकन

हिंदी, मनोविज्ञान, कॉमर्स और इतिहास जैसे विषयों में सीटों को लेकर काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

 

स्पॉट एडमिशन की भी संभावना:

तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद बचे हुए सीटों पर स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) की प्रक्रिया भी चलाई जा सकती है। इसके बाद भी कई छात्र नामांकन से वंचित रह सकते हैं।

 

आगे से PG कोर्स होगा एक वर्ष का:

विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार, अगले वर्ष से पीजी कोर्स को एक वर्ष का किया जा सकता है। ऐसे में वर्तमान सत्र दो वर्षीय पीजी कोर्स का अंतिम बैच हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!