BRABU PHD Admit Card 2023 & 24: पीएचडी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
3 Min Read

 BRABU PAT Entrance Admit Card Download 2023 & 2024:  बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University – BRABU) की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PET) 2023 व 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

To Get Latest Updates

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें!

Telegram Channel WhatsApp Channel 
WhatsApp Group Facebook Page

 

 

5 परीक्षा केंद्र होगी पीएचडी एडमिशन टेस्ट परीक्षा:

विश्वविद्यालय मुख्यालय पर ही 5 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें विवि का नया व पुराना परीक्षा भवन, एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज और आरबीबीएम कॉलेज शामिल होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक लिया जाएगा। दोनों परीक्षाओं के बीच अभ्यर्थियों को थोड़ा ब्रेक भी दिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़े-  स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 15 सितंबर से, देखे अपडेट

 

 14 सितंबर को पीएचडी एडमिशन टेस्ट परीक्षा:

पहला पेपर जनरल स्टडीज पर आधारित होगा, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को शामिल होना अनिवार्य है। वहीं दूसरा पेपर संबंधित विषय पर आधारित होगा। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पेट 2023 और 2024 का पूरा विवरण अपलोड कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि PET परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय मुख्यालय मुजफ्फरपुर के पांच अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगा।

 

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) साथ लाएं।
  • परीक्षा निर्धारित तिथि यानी 14 सितंबर को ही होगी।
  • कई अभ्यर्थियों ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन विश्वविद्यालय ने पुरानी तिथि पर ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

 

BRABU PET Admit Card 2023 & 24 डाउनलोड करने का प्रोसेस:

1. सबसे पहले BRABU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं  https://brabu.ac.in/

2. होमपेज पर “PET Admit Card 2023-24” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने Login Page खुलेगा।

4. यहां आपको अपना Registration Number / Application Number और Date of Birth (DOB) भरना होगा।

5. जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपका BRABU PET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें ताकि परीक्षा केंद्र पर आसानी हो।

BRABU PET Admit Card 2023-24 Download 
Exam Notice Click Here 
Official Website https://brabu.ac.in/

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!