BRABU FYUG Semester-5 CIA Exam 2023-27: स्नातक 5th सेमेस्टर CIA/ Mid Term परीक्षा की तिथि जारी, यहां देखे डिटेल्स

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
3 Min Read

BRABU FYUG Semester-5 CIA Exam 2023-27: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) मुजफ्फरपुर ने स्नातक सत्र 2023-27 के FYUG (CBCS) Semester-V के छात्रों के लिए CIA (Continuous Internal Assessment) परीक्षा 2025 आयोजित करने को लेकर आधिकारिक निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय ने सभी अंगीकृत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने कॉलेज में CIA परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथि के अनुसार कराएं।

 

 

Overview Highlights

UniversityBabasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur
CourseFYUG (CBCS)
SemesterSemester-V
Session2023-27
Exam TypeCIA (Continuous Internal Assessment)
Exam Date10 March 2026 to 16 March 2026
Marks Upload Last Date18 March 2026
Exam ModeCollege Level

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

10 मार्च से शुरू होगी CIA परीक्षा

विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर की CIA परीक्षा 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा संबंधित कॉलेजों में आयोजित होगी। सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर परीक्षा आयोजित करना सुनिश्चित करें।

 

18 मार्च तक UMIS पोर्टल पर अपलोड होंगे अंक

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि CIA परीक्षा के बाद छात्रों के प्राप्तांक UMIS पोर्टल पर 18 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिए जाएं। निर्धारित तिथि के बाद अंक अपलोड करने में समस्या होने पर छात्रों के रिजल्ट पर असर पड़ सकता है।

 

Important Dates

EventDate
CIA Exam Start Date10 March 2026
CIA Exam Last Date16 March 2026
Marks Upload on UMIS PortalUp to 18 March 2026

 

 

इन छात्रों के लिए होगी परीक्षा

यह परीक्षा FYUG (CBCS) Semester-V, सत्र 2023-27 के सभी छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपने-अपने कॉलेज द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CIA परीक्षा में शामिल होना होगा।

विश्वविद्यालय का निर्देश

BRABU प्रशासन ने सभी अंगीकृत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि CIA परीक्षा का आयोजन पारदर्शी तरीके से किया जाए और परीक्षा के बाद समय पर अंक UMIS पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। यह निर्देश कुलपति के आदेशानुसार जारी किया गया है।

 

BRABU FYUG Semester-5 CIA Exam 2023-27 Notification: Download 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!