BRABU FYUG 1st Semester Practical Exam Date 2025-29: स्नातक 1st सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि घोषित, जाने डिटेल्स

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
3 Min Read

 

BRABU FYUG 1st Semester Practical Exam Date 2025-29:बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा FYUG (CBCS) Semester-I, Examination 2025 (Session 2025-29) की प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश भेजे हैं।

Overview Highlight

विवरणजानकारी
विश्वविद्यालयबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर
कोर्सFYUG (CBCS) Semester-I (Session 2025-29)
परीक्षा प्रकारप्रायोगिक परीक्षा (संगीत विषय छोड़कर)
परीक्षा तिथि26 फरवरी 2026 से 09 मार्च 2026
परीक्षा स्थानगृह महाविद्यालय (Home College)
अंक जमा अंतिम तिथि11 मार्च 2026
परीक्षक नियुक्ति1 आंतरिक + 1 बाह्य परीक्षक (आवश्यकतानुसार 2 बाह्य)
पत्रांक / जारी तिथिC/186 | 25/02/2026

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

26 फरवरी से 09 मार्च तक होगी प्रैक्टिकल परीक्षा:

जारी पत्र के अनुसार, संगीत विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएँ
अपने-अपने गृह महाविद्यालय (Home College) में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा 26 फरवरी 2026 से 09 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी।

परीक्षकों की नियुक्ति से संबंधित निर्देश

  • संबंधित विषय के शिक्षक को आंतरिक परीक्षक (Internal Examiner) नियुक्त किया जाएगा।
  • निकटतम महाविद्यालय से एक बाह्य परीक्षक (External Examiner) की नियुक्ति की जाएगी।
  • जहां संबंधित विषय का शिक्षक उपलब्ध नहीं है, वहां दो बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
  • नियुक्त परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय को अनुमोदन हेतु भेजना अनिवार्य होगा।

 अंक जमा करने की प्रक्रिया

  • प्रायोगिक परीक्षा के अंक पत्रक को सील बंद लिफाफे में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करना होगा।
  • अंक जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
  • ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए लिंक/ईमेल की सूचना जल्द जारी की जाएगी।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • अपने कॉलेज से प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी प्राप्त करें।
  • प्रायोगिक फाइल एवं आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखें।
  • कॉलेज प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

विश्वविद्यालय की इस अधिसूचना से स्पष्ट है कि FYUG Semester-I की प्रायोगिक परीक्षाएं
समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी। छात्रों और कॉलेज प्रशासन को निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सफल बनाना होगा।

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!