BRABU Employee Strike Date 2025: बीआरएबीयू में कर्मचारी संघ करेंगे प्रदर्शन,जाने कब- कब कार्य रहेंगे बाधित 

RaushanKumar
2 Min Read

 

BRABU Employee Strike Date 2025: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University – BRABU) के कर्मचारी 23 से 25 जनवरी 2025 और फिर 27 जनवरी 2025 से 01 फरवरी 2025 तक अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। इसका निर्णय बीआरएबीयू कर्मचारी संघ ने मंगलवार को आमसभा कर लिया।

 

 

आम सभा से पहले कर्मचारी संघ ने कार्यकारिणी की बैठक की:

आम सभा से पहले कर्मचारी संघ ने कार्यकारिणी की बैठक की। बिहार विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम कुमार ने बताया कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। बिहार विश्विद्यालय प्रशासन सुस्ती बरत रहा है। इसलिए प्रदर्शन किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े-यूजी तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी शुरू, जाने कब से भरा जाएगा फॉर्म 

 

27 जनवरी से 01 फरवरी विवि में नारेबाजी, 28 जनवरी को अवकाश, 29, 30 जनवरी को कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर शांतिपूर्ण तरीके से धरना

 

कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि आमसभा में फैसला लिया गया कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस मनाएंगे और 27 जनवरी 2025 से 01 फरवरी 2025 तक दोपहर एक से डेढ़ बजे तक विवि में नारेबाजी करेंगे।  28 जनवरी 2025 को सभी कर्मचारी शिक्षकेतर कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 29 जनवरी 2025 और 30 जनवरी 2025 को सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे। सोमवार को भी BRA Bihar University कर्मचारियों ने ईपीएफ के लिए बिहार विश्विद्यालय में हंगामा किया था।

 

BRABU Employee Strike Notice: Click Here 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!