Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस में 12वीं पास के लिए कांस्टेबल के 19838 पदों पर निकली भर्तियां, जाने डिटेल्स 

RaushanKumar
4 Min Read

 

Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी किया है इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी Bihar Police के आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

 

Bihar Police Constable Bharti 2025: मह्त्वपूर्ण तिथियाँ 

Online Apply Start Date  18 March 2025
Online Apply Last Date  18 April 2025

 

 

इसे भी पढ़े-बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां करे अप्लाई 

 

Bihar Police Constable Bharti 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) यानी 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र,

बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यताएं भी इस पद के लिए लागू होंगी।

 

 

Bihar Police Constable Bharti 2025: आयु सीमा

  • उम्मीदवारों की उम्र की गणना मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी।
  • सामान्य वर्ग (गैर-आरक्षित) के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) को 2 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 27 वर्ष होगी।
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) को 3 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 28 वर्ष होगी।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग (पुरुष एवं महिला) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, यानी अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी।
  • सभी आरक्षित वर्ग के गृहरक्षकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्षों की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

 

 

Bihar Police Constable Bharti 2025: श्रेणीवार पदों का विवरण

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 19,838 पदों को भरा जाएगा।

 अनारक्षित (General)  7,935
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1,983
अनुसूचित जाति (SC) 3,174
अनुसूचित जनजाति (ST) 199
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 3,571
पिछड़ा वर्ग (BC) 2,381
पिछड़े वर्ग की महिलाओं 595
महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण 6,717
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों 397
कुल  19,838

 

 

Bihar Police Recruitment 2025: वेतनमान 

इस भर्ती के तहत चयनित सिपाहियों को लेवल-3 (21,700 – 69,100) वेतनमान दिया जाएगा। पदों को आरक्षण कोटे के अनुसार विभाजित किया गया है। यह भर्ती बिहार पुलिस के विभिन्न जिलों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों के लिए की जाएगी।

 

Bihar Police Constable Bharti 2025: आवेदन फीस

बिहार के मूल निवासी अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग के हों- 675 रुपये

बिहार राज्य के मूल निवासी एससी, एसटी, सभी वर्ग /कोटि की महिला अभ्यर्थियाों एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए- 180 रुपये

 

 

Bihar Police Constable Bharti 2025: कांस्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए बिहार पुलिस टैब पर क्लिक करें.
  • अब कांस्टेबल अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • फोन नंबर आदि डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • फाॅर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब फाॅर्म को चेक करें और सबमिट करें.
Online Apply   Click Here 

Link Active 18/03/2025 

Official Notification   Click Here 
Official Website  Click Here 
Teligram Channel  Click Here 
WhatsApp Channel  Click Here 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!