Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा दी थी और परिणाम से संतुष्ट नहीं होकर स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनः मूल्यांकन) के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025: कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार बोर्ड द्वारा हर साल इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच (Scrutiny) का विकल्प दिया जाता है।
यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके किसी विषय में अंक गलत दिए गए हैं या उसके उत्तरों का सही मूल्यांकन नहीं किया गया है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।
इसे भी पढ़े-स्नातक पार्ट-2 स्पेशल एग्जाम 2025 का संशोधित शेड्यूल जारी, देखे आपका परीक्षा कब?
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 कब आएगा?
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया था, जिसके बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू की गई थी। वही Bihar Board Inter Scrutiny Result 2025 का रिजल्ट आज यानी 22 मई 2025 को जारी कर दिया गया है
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025: स्क्रूटनी रिजल्ट से क्या बदल सकता है?
आपको बता दें कि यदि किसी छात्र की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच में कोई गलती पाई जाती है- जैसे नंबर जोड़ने में चूक, कोई उत्तर जांच से छूट गया हो तो उस छात्र के अंक में संशोधन किया जाता है।
कभी-कभी अंकों में वृद्धि भी हो जाती है जिससे छात्र का ग्रेड या डिवीजन बदल सकता है। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि स्क्रूटनी में अंक घटाए नहीं जाते। यानी कि स्क्रूटनी का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025: स्क्रूटनी रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें?
अगर स्क्रूटनी रिजल्ट के बाद भी आपको अपने अंक में कोई गलती नजर आती है, तो आप सीधे अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर/ईमेल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, RTI (सूचना का अधिकार) के माध्यम से भी उत्तर पुस्तिका की कॉपी मंगाई जा सकती है।
How To Check Bihar Board Inter Scrutiny Result 2025? स्क्रूटनी रिजल्ट 2025 के बाद आगे क्या?
आपको बता स्क्रूटनी के बाद आपके अंक बढ़ते हैं तो यह आपके फाइनल रिजल्ट में अपडेट कर दिए जाएंगे। इसके बाद आप अपनी मार्कशीट के लिए अपने विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा या कॉलेज एडमिशन में आवेदन किया है, तो संशोधित अंक पत्र उसी के अनुसार उपयोग में लाया जाएगा।
How To Check Bihar Board Inter Scrutiny Result 2025? कैसे चेक करें?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharboardonline.com Bihar Board Inter Scrutiny Result 2025
- होमपेज पर “inter Scrutiny Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और “View Result” बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्क्रूटनी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
BSEB 12th Scrutiny Result 2025 | Click Here |
BSEB 12th Result 2025 | Click Here |
To Get Latest Updates बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें!
|