सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान से सम्मानित हुए कुमार संदीप 

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
1 Min Read

 

BRABU News, Muzaffarpur : अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच साहित्य अर्पण एक पहल मंच सदैव साहित्य उत्थान हेतु प्रयासरत रहा है,इसी कड़ी में साहित्य के उत्थान व दीर्घ अंतराल तक साहित्य अर्पण एक पहल के कार्यकारणी सदस्य के रुप में अपनी सेवा देने हेतु 17 फरवरी 2026 को साहित्य अर्पण एक पहल मंच की संस्थापिका नेहा शर्मा द्वारा बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिमरा गांव निवासी युवा लेखक-शिक्षक कुमार संदीप को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान से सम्मानित किया गया।

कुमार संदीप ने कहा कि यह मैं तो शून्य हूं पर गुरुजनों का आशीर्वाद, स्नेह, बड़ों का आशीर्वाद ही है जो इस प्रकार का सम्मान मुझे मिल जाता है। उन्होंने कहा कि मैं साहित्य अर्पण एक पहल मंच का धन्यवाद प्रेषित करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!