BRABU PG Admission Date Extended 2025–27: पीजी 1st मेरिट लिस्ट एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, दूसरे लिस्ट कब तक?

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
4 Min Read

 

BRABU PG Admission Date Extended 2025-27: विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में नामांकन को लेकर छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पीजी में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 13 फरवरी तक नामांकन कराया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले पाए थे।

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

डीएसडब्ल्यू का निर्देश:

विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने सभी विभागाध्यक्षों और पीजी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है कि जिन छात्रों के पास मूल मार्कशीट या टीओआर उपलब्ध नहीं है, उनका नामांकन रोका न जाए। ऐसे छात्र शपथ पत्र जमा कर एडमिशन ले सकेंगे।

 

 

10 फरवरी तक कुल 4500 छात्रों का नामांकन पूरा:

विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में जारी पहली मेरिट लिस्ट के अंतर्गत दाखिला प्रक्रिया जारी है और इसे अब 13 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी तक लगभग 4500 छात्रों का पीजी में नामांकन हो चुका है।

11 हजार सीटों के लिए 22,562 आवेदन:

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कुल 11 हजार सीटें उपलब्ध हैं, जबकि पीजी दाखिले के लिए 22,562 छात्रों ने आवेदन किया है। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण नामांकन मेरिट के आधार पर किया जा रहा है।

 

13 फरवरी के बाद जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट:

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 13 फरवरी के बाद 2 से 3 दिनों का ब्रेक दिया जाएगा। इसके बाद खाली बची सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, ताकि अन्य योग्य छात्रों को भी नामांकन का अवसर मिल सके।

 

ऑनलाइन मार्कशीट पर होगा दाखिला:

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि नामांकन इंटरनेट पर उपलब्ध मार्कशीट के आधार पर लिया जाएगा। इसके साथ ही दाखिले से पहले छात्रों से एक शपथ पत्र (Affidavit) भी लिया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति न बने।

 

कॉलेजों में बढ़ी छात्रों की भीड़:

नामांकन की तिथि बढ़ने की सूचना के बाद पीजी कॉलेजों में छात्रों की भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में छात्र अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंच रहे हैं। छात्रों का कहना है कि तिथि बढ़ने से उन्हें दाखिला लेने का एक और मौका मिल गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

नामांकन के समय जरूरी दस्तावेज

  • स्नातक का ऑनलाइन रिजल्ट
  • शपथ पत्र (Affidavit)
  • मेरिट लिस्ट की कॉपी
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

 

सब्सिडियरी विषयों के छात्रों को दूसरी मेरिट लिस्ट में मौका

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पहली मेरिट लिस्ट केवल ऑनर्स विषयों के आधार पर जारी की गई है। जिन छात्रों ने सब्सिडियरी विषयों से पीजी करने के लिए आवेदन किया है, उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद नामांकन का अवसर दिया जाएगा।

 

पीजी नामांकन की पूरी प्रक्रिया

  1. पहली मेरिट लिस्ट: ऑनर्स विषय के आधार पर नामांकन।
  2. दस्तावेज जांच: शपथ पत्र के आधार पर प्रोविजनल एडमिशन।
  3. दूसरी मेरिट लिस्ट: सब्सिडियरी विषयों के छात्रों को मौका।
  4. अंतिम सत्यापन: मार्कशीट जमा होने पर नामांकन स्थायी।

 

 

 

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!