Bihar STET Exam Result 2025 Download Link: बिहार STET 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
6 Min Read

 

BSEB STET Result 2025 Available – Check Download Link and Process: बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा किया गया था। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

 

To Get Latest Updates

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें!

Telegram Channel WhatsApp Channel 
WhatsApp Group Facebook Page 

 

 

STET 2025 क्या है? (What is STET) 

STET यानी Secondary Teacher Eligibility Test बिहार राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली एक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भविष्य में निकलने वाली माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में आवेदन करने का अवसर मिलता है।

 

 

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates):

 

इवेंटतिथि (2025)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

05 अक्तूबर 2025

परीक्षा तिथि14 अक्टूबर 2025 से
परिणाम जारी5 जनवरी 2026

 

STET 2025: परीक्षा का स्वरूप (Exam Pattern):

 

परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी—पेपर-I और पेपर-II। दोनों पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होंगे और प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। दोनों पेपर की समय सीमा और टोटल अंक समान हैं।

 

पेपर-I (कक्षा 9-10 के शिक्षक):

 

  • समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • प्रश्न: 150 (प्रत्येक 1 अंक)
  • विषय-विशेष प्रश्न: 100
  • शिक्षण-क्षमता/रीजनिंग/सामान्य अध्ययन: 50
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं

 

पेपर-II (कक्षा 11-12 के शिक्षक):

 

  • समय: 2 घंटे 30 मिनट
  • प्रश्न: 150 (प्रत्येक 1 अंक)
  • विषय-विशेष प्रश्न: 100
  • शिक्षण-क्षमता/रीजनिंग/सामान्य अध्ययन

 

पत्रता मानदंड (Eligibility Criteria)- विस्तृत:

 

नोटिफिकेशन में प्रति-पेपर अलग योग्यताएँ और कुछ विषयों के लिए विशेष मानदंड दिए गए हैं। सारांश नीचे दिया गया है; उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अंतिम सत्यापन हेतु official notification अवश्य पढ़ें।

 

पेपर-I (कक्षा 9-10)

 

  • स्नातक (Graduation) में संबंधित विषय में कम से कम 50% अंक आवश्यक।
  • B.Ed. (Bachelor of Education) अनिवार्य।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के लिए निर्धारित छूट लागू होगी।

 

पेपर-II (कक्षा 11-12)

 

  • संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) या समतुल्य होना आवश्यक और कम से कम 50% अंक अनिवार्य।
  • B.Ed. अनिवार्य।
  • शारीरिक शिक्षा, संगीत, नृत्य, ललित कला के लिए विषय-विशेष योग्यता (जैसे B.P.Ed./M.P.Ed., या कला शिक्षा में डिग्री) मांगी जा सकती है।

 

इसे भी पढ़े-बीआरएबीयू से स्नातक पास सैकड़ों छात्राओं को बड़ा झटका, 50,000 का लाभ नहीं मिल सकेगा, जाने वजह

 

 

न्यूनतम उत्तीर्णांक (Qualifying Marks)- विस्तृत:

 

वर्गन्यूनतम प्रतिशतन्यूनतम अंक (150 में से)
सामान्य50%75
BC45.5%68
EBC42.5%64
SC / ST / महिला / दिव्यांग40%60

     

परिणाम और अंक सामान्यीकरण (Normalization):

परीक्षा के बाद परिणाम जारी करने में Normalization प्रक्रिया का उपयोग किया जा सकता है विशेषकर जब प्रश्न पत्र भिन्न शिफ्टों में आयोजित हों। परिणाम Normalized score के आधार पर घोषित किए जाएंगे

 

STET 2025 रिजल्ट के बाद आगे क्या?

STET परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • सफल उम्मीदवारों को STET पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा
  • यह प्रमाण पत्र भविष्य की शिक्षक बहाली में मान्य होगा
  • बिहार सरकार द्वारा निकाली जाने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे
  • चयन प्रक्रिया में मेरिट एवं अन्य शर्तें लागू होंगी

 

 

STET 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें? (पूरा प्रोसेस)

 

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर “STET 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अब नया पेज खुलेगा
  • अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
  • Submit / View Result पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड या प्रिंट आउट जरूर रखें

 

Bihar STET Paper-1,2 Result Download 2025  Server-1 
Server-2
Official Notification जल्द जारी होगी 
Official Website क्लिक करें 

 

 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: क्या मैं दोनों पेपर में एक साथ आवेदन कर सकता हूँ?

A: हाँ, एक उम्मीदवार दोनों पेपर (Paper-I और Paper-II) में अलग-अलग विषय चुनकर आवेदन कर सकता है।

Q2: क्या पेपर में नेगेटिव मार्किंग है?

A: नहीं, नोटिफिकेशन के अनुसार कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है।

Q3: मैं आवेदन के लिए किस वेबसाइट पर जाऊँ?

A: आधिकारिक पोर्टल: secondary.biharboardonline.com

Q4: क्या B.Ed अनिवार्य है?

A: हाँ, दोनों पेपर के लिए B.Ed डिग्री अनिवार्य बताई गई है। हालांकि कुछ विशिष्ट विषयों के लिए (जैसे कला/संगीत/नृत्य) अलग मानदंड नोटिफिकेशन में दिये जा सकते हैं — इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Q5: परिणाम कब आएगा?

A: सामान्यतः परिणाम परीक्षा समाप्ति के 6 सप्ताह के भीतर जारी किए जाने का अनुमान है (Normalization और मूल्यांकन के आधार पर)।

कॉन्टैक्ट और हेल्पडेस्क

यदि आवेदन या तकनीकी समस्या आती है तो नोटिफिकेशन में दिये गये हेल्पडेस्क ईमेल/फोन नंबर पर संपर्क करें। वेबसाइट पर आवेदक सहायता और निर्देश उपलब्ध रहेंगे।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!