मुजफ्फरपुर -बिहार एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन (12 अप्रैल 2026) में उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए युवा लेखक कुमार संदीप को “मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। संस्थापिका मुस्कान केशरी ने यह सम्मान प्रदान किया।
ग्रामीण परिवेश में रहकर अपनी लेखनी से समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले कुमार संदीप ने इस सम्मान को अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने अपने देवलोक निवासी पिता ब्रज किशोर मिश्र जन्मदायिनी मां रीना देवी, गुरुजनों एवं मुस्कान केशरी के प्रति आभार व्यक्त किया।




