हिंदी सेवा और नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए शिक्षक धीरज सिंह को मिला ‘हिंदी गौरव सम्मान 2026’

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
2 Min Read

 

BRABUNews, Muzaffarpur News: अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच साहित्य अर्पण द्वारा वर्ष हिंदी गौरव सम्मान 2026 से धीरज सिंह को सम्मानित किया गया है। धीरज सिंह मध्य विद्यालय नोनिया टोला, चकला, नरपतगंज , अररिया में कार्यरत एक समर्पित और प्रेरणादायी शिक्षक हैं। उन्हें इससे पूर्व राजकीय शिक्षक सम्मान 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और शिक्षा के प्रति गहरे समर्पण का प्रमाण है।

 

इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा होते ही विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण बन गया। विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने धीरज सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। सहकर्मियों ने कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

 

धीरज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने अपने शिक्षण कार्य में सदैव ईमानदारी और समर्पण को प्राथमिकता दी है। कक्षा में वे विभिन्न नवाचारों, गतिविधि आधारित शिक्षण और रोचक तरीकों का प्रयोग करते हैं, जिससे बच्चे विषयों को सरलता से समझ सकें और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़े।

विशेष रूप से उन्होंने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हें आगे भी शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!