मुजफ्फरपुर -बिहार/ जब एक निजी संस्थान शैक्षणिक भ्रमण के कार्य को संपन्न कर विद्यार्थियों के बीच ख़ुशी लाने का कार्य करता है तो वास्तव में ख़ुशी की अनुभूति होती है और मन बार-बार शैक्षणिक संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित करता है। जी हां, दिनांक 01 मार्च 2026 (रविवार) को अनुकूल एकेडमी, मुरौल (मुजफ्फरपुर) के द्वारा 100 विद्यार्थियों एवं 5 शिक्षकों के साथ ऐतिहासिक नगरी वैशाली का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सबसे पहले बच्चों ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानने का अवसर मिला।
इसके बाद विद्यार्थियों ने वैशाली स्मृति स्तूप और विश्व शांति स्तूप का दर्शन किया। इन ऐतिहासिक स्थलों को देखने के बाद बच्चों के चेहरे पर जो खुशी और उत्साह दिखाई पड़ा, वह अविस्मरणीय था।
उन्हें किताबों में पढ़े गए इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला। अनुकूल एकेडमी के शिक्षक का मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण भी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे बच्चों का मन प्रफुल्लित होता है, ज्ञान व्यावहारिक बनता है और उनके अंदर नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है।
भविष्य में भी अनुकूल एकेडमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।




