CTET February Admit Card Download 2026: CTET फरवरी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी, Direct लिंक से करे डाउनलोड

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
10 Min Read

 

CTET February 2026 Admit Card Download Link: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। CTET Exam Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। नोटिस के अनुसार, CTET के 21वें संस्करण की परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रस्तावित थी, लेकिन बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों के कारण परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

CTET Exam 2026 Overview:

परीक्षा का नामCentral Teacher Eligibility Test (CTET)
आयोजक संस्थाCentral Board of Secondary Education (CBSE)
एडमिट कार्ड जारी तिथि05 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि07 एवं 08 फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
पेपरPaper I & Paper II
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट (प्रत्येक पेपर)
नेगेटिव मार्किंगनहीं
कुल परीक्षा शहर140 शहर
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ctet.nic.in

 

 

CTET Exam 2026 क्यों बदली गई परीक्षा तिथि?

CBSE द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, देशभर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किए गए हैं।इसी कारण परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से कराने के लिए CTET परीक्षा को 7 एवं 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। CTET परीक्षा पूरे भारत के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी।

 

CTET Exam Date & Timing 2026 (Official Schedule)

परीक्षा तिथिपेपरसमयअवधि
07 फरवरी 2026Paper II09:30 AM से 12:00 PM2 घंटे 30 मिनट
07 फरवरी 2026Paper I02:30 PM से 05:00 PM2 घंटे 30 मिनट
08 फरवरी 2026Paper II09:30 AM से 12:00 PM2 घंटे 30 मिनट
08 फरवरी 2026Paper I02:30 PM से 05:00 PM2 घंटे 30 मिनट

CTET Admit Card 2026 को लेकर जरूरी सूचना

CBSE ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने CTET Admit Card 2026 पर अंकित
परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। उम्मीदवारों को उसी तिथि और शिफ्ट में परीक्षा देनी होगी, जो उनके एडमिट कार्ड पर दी गई होगी।

 

परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण हिदायतें

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचे
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा
  • परीक्षा तिथि या परीक्षा केंद्र बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है

 

CTET Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी होती है? 

CTET एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई होती हैं, जिनका परीक्षा के दिन मिलान किया जाता है। एडमिट कार्ड में निम्न विवरण शामिल होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम (CTET February 2026)
  • परीक्षा तिथि (7 एवं 8 फरवरी 2026)
  • परीक्षा का समय और शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • पेपर का विवरण (Paper I / Paper II)
  • विषय (Subject)
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

 

 

CTET 2026 Passing Marks (कट-ऑफ अंक)

CTET एक पात्रता परीक्षा है, इसमें मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने होते हैं।

श्रेणी (Category)न्यूनतम अंकप्रतिशत
General (UR)90 अंक60%
OBC / SC / ST82 अंक55%
PwD (दिव्यांग)82 अंक55%

महत्वपूर्ण: CTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है और CTET पास सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन (Lifetime) होती है।

CTET Exam Center Documents List (जरूरी दस्तावेज):

CTET परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

अनिवार्य दस्तावेज

  • CTET Admit Card 2026 (प्रिंट आउट)
  • एक पासपोर्ट (Passport Size Photo) आकार का फोटो (जो आवेदन फॉर्म में है) 
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Original):
    • Aadhaar Card
    • Voter ID Card
    • PAN Card
    • Passport
    • Driving License

यदि लागू हो तो अतिरिक्त दस्तावेज

  • PwD प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
  • सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र (यदि लागू हो)

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएँ

  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन
  • कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी
  • किताबें, नोट्स, कागज
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुँचे और
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

 

परीक्षा का उद्देश्य (Purpose of CTET)

CTET का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश भर के विद्यालयों में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने वाले उम्मीदवार उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मानकों को पूरा करें। यह पात्रता परीक्षा उन उम्मीदवारों की पहचान करती है जो:

  • बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र समझते हैं
  • कक्षा प्रबंधन, शिक्षण विधि व विषय ज्ञान रखते हैं
  • प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के स्तर को समझते हैं

CTET में सफल होना नियुक्ति का अधिकार नहीं देता, बल्कि योग्यता का प्रमाणपत्र प्रदान करता है।

कौन-कौन CTET दे सकता है? (Eligibility Criteria)

 

CTET दो स्तरों के लिए आयोजित होती है:

1. Paper I (कक्षा 1–5 शिक्षक बनने के लिए)

इसमें आवेदन करने के लिए सामान्यतः निम्न योग्यता आवश्यक है:

  • 12वीं पास + 2-वर्ष का D.El.Ed
  • या 12वीं + 4-वर्ष का B.El.Ed
  • या 12वीं + D.Ed (Special Education)
  • या Graduation + 2-वर्ष D.El.Ed

 

 

 

2. Paper II (कक्षा 6–8 शिक्षक बनने के लिए)

  • स्नातक + 2-वर्ष का D.El.Ed
  • या स्नातक + B.Ed
  • या 12वीं + 4-वर्ष का B.El.Ed
  • या 12वीं + B.A./B.Sc. Ed
  • या 12वीं + B.A.Ed / B.Sc.Ed

उम्मीदवार दोनों पेपर दे सकता है यदि वह दोनों स्तरों के लिए पात्र है।

 

 

 

परीक्षा पैटर्न (Test Structure)

परीक्षा MCQ आधारित होगी। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

 

▶ Paper I Structure (कक्षा I–V)

विषयप्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा I3030
भाषा II3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

▶ Paper II Structure (कक्षा VI–VIII)

विषयप्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा I3030
भाषा II3030
गणित + विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/विज्ञान6060
कुल150150

उम्मीदवार को विषय चयन उसी अनुसार करना होता है, जिस विषय में वह शिक्षक बनना चाहता है।

 भाषा माध्यम

प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों में द्विभाषिक होगा। भाषा I और भाषा II में हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, उर्दू आदि विकल्प मिलते हैं।

परीक्षा क्या है-CTET का महत्व

  • CTET — Right to Education Act (RTE) अधीन आता है; इसे पास करना पहले-कक्षा से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए अनिवार्य है।
  • परीक्षा दो पेपर्स की होती है:
    • Paper I — प्राथमिक (कक्षा I से V) के लिए।
    • Paper II — कक्षा VI से VIII तक के स्कूलों के लिए।
  • परीक्षा MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) आधार पर होगी — कुल 150 प्रश्न, 150 अंक।
  • पासिंग मार्क्स: 60% अंक (आरक्षित श्रेणी के लिए छूट लागू हो सकती है)।
  • CTET पास होना भर्ती (नियुक्ति) का अधिकार नहीं देता — यह केवल पात्रता (eligibility) है; नियुक्ति संबंधित स्कूल अथवा संस्था करेगा

CTET Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी CTET Exam Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
  • CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • CTET Exam Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Password दर्ज करें
  • Login करते ही आपकी Admit Card स्क्रीन पर दिखेगी
  • PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

 

CTET Admit Card Important Link

CTET Exam February 2026 Admit CardDownload
CTET Exam Revised Notice  Download 
CTET February 2026 Bulleting Download
Official Website Click Here 
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!