BSEB Matric Result 2026 Live Update: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का इंटरव्यू खत्म, जाने रिजल्ट कब तक?

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
4 Min Read

 

BSEB 10th Result 2026 Date: Verification Complete, Result Anytime Soon:, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अब मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन कार्य पूरा कर लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि 30 मार्च से पहले ही मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

 

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

430+ छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया

जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से 430 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। इस प्रक्रिया में छात्रों से विषय आधारित प्रश्न पूछे गए और उनकी कॉपियों से उत्तरों का मिलान किया गया।

 

कैसे हुआ वेरिफिकेशन?

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने विभिन्न जिलों से 430 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया था। इन छात्रों से अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे गए, ताकि उनकी कॉपी और ज्ञान का मिलान किया जा सके।

  • प्रत्येक छात्र से 3–4 प्रश्न पूछे गए
  • मौखिक एवं लिखित दोनों तरह से जांच
  • विशेषज्ञ पैनल द्वारा क्रॉस चेकिंग
  • पहचान और दस्तावेज सत्यापन

 

ग्रामीण छात्रों का प्रदर्शन बेहतर:

इंटर परीक्षा की तरह इस बार भी मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है। टॉपर्स में ग्रामीण छात्रों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

 

बिहार बोर्ड 10th का रिजल्ट कब आएगा?

पिछले वर्ष (2025) मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किया गया था। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि 30 मार्च 2026 से पहले ही (कभी भी जारी किया जा सकता) रिजल्ट जारी किया जा सकता है शनिवार तक मेधा सूची (Merit List) तैयार हो जाएगी  संभावित समय: दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच

बिहार बोर्ड 10th परीक्षा पास होने के नियम:

बिहार बोर्ड के अनुसार:

प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है एक या दो विषय में असफल होने पर छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा वहीं, यदि कोई छात्र 2 से 4 अंकों से फेल होता है, तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है।

  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना जरूरी

 

फेल होने पर क्या होगा?

  • 1 या 2 विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा
  • 2–4 अंक से फेल होने पर ग्रेस मार्क्स

कंपार्टमेंट परीक्षा

कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषय में असफल हो जाते हैं। इससे छात्रों को उसी वर्ष पास होने का अवसर मिलता है।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!