BRABU Graduation Students Get Big Relief: Special Exam to be Held for Part 1, Part 2 and Part 3: स्नातक के हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीडीसी (TDC) कोर्स खत्म होने के बाद भी जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट किसी कारण से अधूरा रह गया था या वे किसी पार्ट में फेल हो गए थे, उन्हें अब अंतिम मौका दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि स्नातक सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 के पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 के लिए विशेष (Spacial) परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सत्र 2022-25 के फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही टीडीसी कोर्स का अध्याय भी समाप्त हो गया था। ऐसे में कई छात्र ऐसे रह गए थे जिनका रिजल्ट अधूरा था या वे प्रमोट होने के कारण किसी एक पार्ट में अटके हुए थे। अब विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर देने के लिए स्पेशल परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है।
Overview / Highlight
| Title | स्नातक के हजारों छात्रों को बड़ी राहत, अब तीनों पार्ट की होगी स्पेशल परीक्षा |
|---|---|
| University | बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर |
| Course | TDC (स्नातक) कोर्स |
| Exam Type | स्पेशल परीक्षा |
| Parts Included | पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 |
| Who Can Apply | वे छात्र जिनका नामांकन 2019 या उससे बाद हुआ था (2019-22, 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25) |
| Purpose | फेल या प्रमोट छात्रों को रिजल्ट सुधारने और डिग्री पूरी करने का अंतिम मौका |
| Important Update | पार्ट-3 की स्पेशल परीक्षा पहली बार आयोजित की जाएगी |
| Benefit | हजारों छात्रों को डिग्री पूरी करने का मौका मिलेगा |
| Official Announcement | जल्द परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया जारी होगी |
| 📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें | |
|---|---|
| 📲 Telegram Channel | 📲 WhatsApp Channel |
| 👥 WhatsApp Group | 👍 Facebook Page |
पार्ट-3 की स्पेशल परीक्षा पहली बार आयोजित की जायेगी:
विवि में चार वर्षीय स्नातक कोर्स लागू होने के बाद पुराने 3 वर्षीय कोर्स की नियमित परीक्षाएं बंद हो चुकी हैं. स्नातक सत्र 22-25 2-25 के फाइनल रिजल्ट के साथ ही TDC का अध्याय समाप्त हो गया था. ऐसे में पार्ट-1 व 2 की स्पेशल परीक्षा तो पहले हो चुकी है, लेकिन पार्ट-3 की स्पेशल परीक्षा (BRABU TDC Part-3 Spacial Exam 2026) पहली बार आयोजित की जायेगी.
कब होगी स्पेशल परीक्षा? :
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 के पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 की स्पेशल परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा विभाग (Examination Department) की ओर से इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही स्पेशल परीक्षा की तिथि और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छात्र निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय का कहना है कि टीडीसी कोर्स समाप्त होने के कारण यह छात्रों के लिए अंतिम अवसर होगा। इसलिए जिन छात्रों का रिजल्ट प्रमोट या फेल होने के कारण अटका हुआ है, वे इस स्पेशल परीक्षा में शामिल होकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे।
पहले भी हो चुकी है दो पार्ट की परीक्षा:
विश्वविद्यालय की ओर से इससे पहले पार्ट-1 और पार्ट-2 की स्पेशल परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। हालांकि पार्ट-3 की स्पेशल परीक्षा पहली बार आयोजित की जाएगी। इससे उन छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो अंतिम वर्ष में किसी कारण से परीक्षा पास नहीं कर सके थे।
2019 या उससे बाद नामांकित छात्रों को मिलेगा मौका:
इस विशेष परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकेंगे जिनका नामांकन 2019 या उससे बाद हुआ था। (स्नातक सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25) ऐसे छात्र जो किसी एक पार्ट में प्रमोट हो गए थे और उसी कारण उनकी डिग्री पूरी नहीं हो पा रही थी, उन्हें अब अंतिम अवसर मिलेगा।
कई छात्रों की डिग्री अधूरी रह गई थी:
विश्वविद्यालय के अलग-अलग सत्रों के सैकड़ों छात्र ऐसे हैं जिनका पार्ट-3 तो क्लियर है, लेकिन पार्ट-1 या पार्ट-2 में प्रमोट होने के कारण उनका रिजल्ट अधूरा रह गया था। नियमित परीक्षा का विकल्प नहीं होने से छात्र लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे थे।
परीक्षा बोर्ड से मिले संकेत:
परीक्षा विभाग के प्रस्ताव पर बोर्ड से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन इस स्पेशल परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही परीक्षा की तिथि और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
छात्रों को मिलेगा अंतिम अवसर:
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि टीडीसी कोर्स समाप्त होने के कारण यह छात्रों के लिए अंतिम अवसर होगा। जो भी छात्र किसी कारण से परीक्षा पास नहीं कर पाए थे, वे इस स्पेशल परीक्षा में शामिल होकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे।





