Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur के अंतर्गत स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 नामांकन की प्रक्रिया इन दिनों अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया 13 फरवरी को समाप्त हो चुकी है, लेकिन नियमानुसार तुरंत जारी की जाने वाली दूसरी मेरिट लिस्ट अब तक जारी नहीं हो सकी है। इस देरी से हजारों अभ्यर्थी असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं।
| 📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें | |
|---|---|
| 📲 Telegram Channel | 📲 WhatsApp Channel |
| 👥 WhatsApp Group | 👍 Facebook Page |
10 दिन बाद भी सूची जारी नहीं हुआ दूसरी मेरिट लिस्ट:
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पहली मेरिट लिस्ट के बाद शीघ्र BRABU PG 2nd Merit List 2026 जारी करने की बात कही गई थी। हालांकि 10 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद BRABU PG Second Merit List 2026 प्रकाशित नहीं हुई है। छात्र लगातार विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट खंगाल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़े-स्नातक थर्ड और फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी तेज, मार्च-अप्रैल में बड़ी परीक्षाएं
फीस माफी को लेकर फंसा मामला:
सूत्रों के अनुसार, SC- ST वर्ग के छात्रों की फीस (Admission Fee) माफी को लेकर तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिल पाने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। विश्वविद्यालय स्तर से फीस नहीं लेने का निर्देश तो दिया गया है, लेकिन पहले से नामांकन करा चुके छात्रों की फीस वापसी (Refund) या समायोजन (Adjustment) को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन भी अंतिम निर्णय लेने से बच रहा है।
छात्रों में बढ़ रही चिंता
दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्र रोजाना विश्वविद्यालय कार्यालय और वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं। कई छात्रों का कहना है कि देरी के कारण उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है। कुछ छात्र अन्य विश्वविद्यालयों में विकल्प तलाशने की स्थिति में भी नहीं हैं क्योंकि उन्हें दूसरी सूची का इंतजार है।
छात्रों का यह भी कहना है कि यदि समय पर सूची जारी नहीं हुई तो कक्षाओं की नियमित पढ़ाई प्रभावित होगी और सत्र लेट होने की आशंका बढ़ जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा…
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि फीस माफी से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श चल रहा है। नामांकन समिति की बैठक के बाद ही दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।हालांकि, अब तक संभावित तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।




