BRABU FYUG CBCS Semester-III Exam Form 2024-28 Date Out: स्नातक 3rd सेमेस्टर सत्र 2024-28 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, देखे लास्ट डेट

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
4 Min Read

BRABU FYUG CBCS Semester-III Exam Form 2024-28 Date Out: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने FYUG (CBCS) Semester-III Examination 2025 (Session 2024–28) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-3 के पात्र छात्रों का प्रोविजनल परीक्षा पत्र 13 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों को निर्देश दिया है कि जिन छात्रों के CIA अंक (Internal Assessment Marks) UMIS पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं, केवल उन्हीं छात्रों का परीक्षा पत्र जारी किया जाएगा।

 

 

Overview / Highlights

University NameBabasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur
Exam NameFYUG (CBCS) Semester-III Examination 2025
Session2024–2028
Provisional Exam Paper Release Date13 March 2026
Exam Form Start Date25 March 2026
Last Date to Fill Exam Form01 April 2026
UMIS Portal Update Last Date02 April 2026 (04:00 PM)
Mode of Fee PaymentRTGS / NEFT
Official Websitehttps://www.brabu.ac.in

 

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

BRABU द्वारा जारी नोटिस के अनुसार FYUG CBCS Semester-III परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी गई है।

  • परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि: 25 मार्च 2026
  • फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 01 अप्रैल 2026
  • कॉलेज द्वारा UMIS पोर्टल पर अपडेट करने की अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2026 (शाम 4 बजे तक)

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय के अंदर छात्रों के परीक्षा फॉर्म को UMIS पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें।

 

 

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यतिथि
प्रोविजनल परीक्षा पत्र जारी13 मार्च 2026
परीक्षा फॉर्म भरने की शुरुआत25 मार्च 2026
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि01 अप्रैल 2026
कॉलेज द्वारा UMIS अपडेट की अंतिम तिथि02 अप्रैल 2026 (4 बजे तक)

 

 

कॉलेजों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा है कि वे इस सूचना को अपने-अपने कॉलेज के सूचना पट्ट (Notice Board) तथा अन्य माध्यमों से छात्रों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न रहे।

कॉलेजों को यह भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र छात्रों का परीक्षा फॉर्म UMIS पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाए।

 

 

परीक्षा शुल्क भुगतान:

नोटिस के अनुसार कॉलेजों को 02 अप्रैल 2026 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान RTGS/NEFT के माध्यम से करना होगा। साथ ही जमा पर्ची की छायाप्रति तथा छात्रों की सूची को विश्वविद्यालय के प्रवेश पत्र शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करने वाले कॉलेजों के छात्रों का ही परीक्षा प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किया जाएगा।

 

महत्वपूर्ण सूचना

  • जिन छात्रों के CIA अंक ऑनलाइन दर्ज नहीं होंगे, उनका परीक्षा फॉर्म अपडेट नहीं किया जाएगा।
  • केवल उन्हीं छात्रों का प्रोविजनल परीक्षा पत्र जारी होगा जिनके अंक UMIS पोर्टल पर उपलब्ध होंगे

BRABU FYUG CBCS Semester-III Exam Form 2024-28 Notification: Download

 

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!