Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: 1.5 लाख ग्रेजुएशन पास छात्राओं को जल्द भेजी जाएगी ₹50,000 प्रोत्साहन राशि, जाने अपडेट

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
3 Min Read

 

1.5 Lakh Graduate Girls to Receive ₹50,000 Each After ₹750 Crore Fund Approval: राज्य की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर लगभग 1.5 लाख छात्राओं के खातों में 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की संभावना है। (Resour Authentic link यहाँ क्लिक करे 

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

750 करोड़ रुपये की स्वीकृति

शिक्षा विभाग की मांग पर वित्त विभाग ने इस योजना के तहत 750 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग में आंतरिक वित्तीय सलाहकार (Internal Financial Advisor – IFA) की नियुक्ति नहीं होने के कारण भुगतान प्रक्रिया अटक गई थी।

अब यह प्रशासनिक बाधा दूर कर ली गई है और राशि निकासी का मार्ग साफ हो गया है। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही भुगतान शुरू किया जाएगा।

 

 

 

डेढ़ साल से इंतजार कर रही थीं छात्राएं

लगभग डेढ़ लाख छात्राएं पिछले करीब डेढ़ साल से इस प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही थीं Graduation Complete करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भुगतान लंबित था। अब Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से छात्राओं के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी।

 

 

योजना का विवरण

विवरणआंकड़ा
लाभार्थी छात्राएंलगभग 1.5 लाख
प्रति छात्रा राशि₹50,000
कुल स्वीकृत राशि₹750 करोड़
भुगतान संभावित समयअगले 15 दिन में सम्भावना (Officially Confirmed नहीं है) 

योजना का उद्देश्य

इस प्रोत्साहन राशि का मुख्य उद्देश्य राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आर्थिक सहायता मिलने से छात्राएं
आगे की पढ़ाई या रोजगार की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगी।

छात्राएं क्या करें?

  • अपने बैंक खाते को सक्रिय रखें।
  • आधार और बैंक खाते की लिंकिंग की जांच करें।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज जानकारी सही है या नहीं, इसकी पुष्टि करें।
  • विभागीय वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करें।

निष्कर्ष: प्रशासनिक बाधा दूर होने के बाद अब 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द ही छात्राओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

 

Service NameLink
Kanya Utthan Yojana 50K Status Check
Click Here
Kanya Utthan Yojana 50K Finalized List
Click Here
Kanya Utthan Yojana 25K Status Check
Click Here

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!