BRABU UG Admission 2026 Date : स्नातक सत्र 2026-30 में एडमिशन के लिए अगले महीने से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
4 Min Read

 

BRABU UG Admission 2026 Online Form Date, Eligibility, Merit List & Full Details in Hindi: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर में स्नातक (UG) सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार भी नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आवेदन से लेकर एडमिशन तक की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाएगी।

 

स्नातक एडमिशन: Highlight 

विवरणजानकारी
यूनिवर्सिटी का नामबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)
कोर्स का नामस्नातक (UG) – BA / BSc / BCom
सत्र2026-30
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Samarth Portal)
आवेदन शुरूअप्रैल 2026 (संभावित)
मेरिट लिस्टतीन चरणों में जारी होगी
कुल सीटेंलगभग 1.50 लाख+
कॉलेज विकल्पअधिकतम 10 कॉलेज चुन सकते हैं
एडमिशन आधारमेरिट आधारित
विषय परिवर्तनतीसरी मेरिट लिस्ट में संभव
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://brabu.ac.in/

 

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगा पूरा एडमिशन प्रोसेस:

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अब नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की मैनुअल या ऑफलाइन व्यवस्था नहीं होगी।

  • रजिस्ट्रेशन (Registration)
  • आवेदन फॉर्म भरना
  • दस्तावेज अपलोड करना
  • कॉलेज व विषय चयन
  • मेरिट लिस्ट डाउनलोड
  • एडमिशन फीस जमा करना

इससे छात्रों को लंबी कतारों और कॉलेजों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

आवेदन कब से शुरू होगा?

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह पूरी तरह इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट जारी होने पर निर्भर करेगा।

   जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उसी के तुरंत बाद पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा।

 

नामांकन प्रक्रिया का संभावित टाइमलाइन:

प्रक्रियासंभावित तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरूअप्रैल 2026
पहली मेरिट लिस्टमई 2026
दूसरी मेरिट लिस्टजून 2026
तीसरी मेरिट लिस्टजून अंत
क्लास शुरूजुलाई 2026

सीटों की संख्या और कॉलेज विकल्प

BRABU के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में कुल मिलाकर लगभग 1.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।

  • अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प चुन सकते हैं
  • विषय (Honours / General) का चयन कर सकते हैं

 मेरिट लिस्ट सिस्टम से होगा चयन

नामांकन पूरी तरह मेरिट आधारित (Merit-Based Admission) होगा।

  • पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी
  • दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी
  • तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी
  • जरूरत पड़ने पर स्पॉट एडमिशन

तीसरी मेरिट लिस्ट में विषय परिवर्तन का मौका:

जिन छात्रों ने आवेदन में विषय गलत चुन लिया है या बदलना चाहते हैं, उन्हें तीसरी मेरिट लिस्ट में विषय परिवर्तन का विकल्प दिया जा सकता है।

 

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश:

  • सभी दस्तावेज सही अपलोड करें
  • फोटो और सिग्नेचर सही साइज में दें
  • फॉर्म भरते समय जानकारी सही दें
  • समय पर एडमिशन लें

 जरूरी दस्तावेज:

    • 10वीं मार्कशीट
    • 12वीं मार्कशीट
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • सिग्नेचर
    • जाति प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • EWS प्रमाण पत्र
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!