सिमरा गांव के युवा साहित्यकार कुमार संदीप को मिला हिंदी गौरव सम्मान 

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
1 Min Read

 

BRABU News, Muzaffarpur News-मुजफ्फरपुर-बिहार, अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच साहित्य अर्पण एक पहल द्वारा हिंदी साहित्य के उत्थान व नियमित रूप से अपने विचारों द्वारा समाज में सकारात्मक विचारों की गंगा प्रवाहित करने करने हेतु बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बंदरा प्रखंड के सिमरा गांव के युवा साहित्यकार, गुरु दीक्षा परिवार शैक्षणिक संस्थान संचालक ब्रज किशोर मिश्र के छोटे पुत्र कुमार संदीप को 12 मार्च 2026 को हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

 

 

विदित हो कि युवा साहित्यकार कुमार संदीप पिता के देहांत उपरांत ग्रामीण परिवेश में रहकर सीमित संसाधनों के बीच भी विगत दस बरसों से विद्यार्थियों के बीच ज्ञान दान कर रहे हैं साथ ही अपनी लेखनी से समाज में सकारात्मक विचारों की रौशनी भी फैला रहे हैं। कुमार संदीप ने कहा कि यह सम्मान मेरे जैसे सामान्य युवा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस सम्मान के लिए साहित्य अर्पण एक पहल की संस्थापिका नेहा शर्मा जो दुबई में रहती हैं उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और राघवेन्द्र सरकार व अपने प्रिय गुरूजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!