BRABUNews, Muzaffarpur News दिनांक 10.03.2026 मंगलवार को मुजफ्फरपुर सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मालीघाट में संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में सुनील कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी (कठपुतली कलाकार) एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका एवं युवा समाजसेवी मुस्कान केशरी, लोक गायिका अनिता कुमारी को मिथिला पाग,अंगवस्त्र,स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कवि कलमकार सुजाता शर्मा, स्वेता मौर्या, तुसार कुमार,सदैव सौरभ,कलाकार संजय कुमार यादव,महावीर साह, कुमकुम भारती, खुशबू कुमारी,महेसर पासवान,
लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, चाइल्डसेफ इंडिया के सचिव जयचंद्र कुमार,परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबिता ठाकुर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया और बताई कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रिम्मी टीवी के बैनर तले राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम सीजन 4 का आयोजन शहर दलसिंहसराय के बल्लोचक स्थित अनन्या रेजीडेंसी के सभागार में किया गया, जिसमें सौ से भी अधिक नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बॉलीवुड फिल्म निर्मात्री-निर्देशक चेतना झांब, बसढ़िया वाली माता के नाम से चर्चित राजा बाबू, तेघड़ा की मेयर सोनाली भारती, सरायरंजन की मेयर पूजा कुमारी, जिला पार्षद हेमलता कुमारी, सरायरंजन प्रखण्ड प्रमुख वीणा कुमारी, लोक गायिका उषा यादव, प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष गीता साह एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत रिम्मी टीवी की फाउंडर मधु कुमारी एवं रणजीत रजक के द्वारा किया गया। संचालन रश्मि कुमारी, बरखा भारती एवं उस्तव जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।




