Bihar District Court Attender Vacancy 2026: 10वीं पास जिला कोर्ट में बिना परीक्षा भर्ती, ऐसे करे अप्लाई

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
6 Min Read

Bihar District Court Recruitment 2026 – Attender (Class-IV) Vacancy | 10th Pass | No Exam, No Fee | West Champaran Civil Court Bettiah: पश्चिम चंपारण (बेतिया) के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय द्वारा Class-IV स्टाफ की कमी को देखते हुए अटेंडर (Attender) पद पर अस्थायी नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएगी और नियमित नियुक्ति होने पर स्वतः समाप्त हो जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती Hon’ble High Court, Patna के निर्देशों के तहत जारी की गई है।

 

भर्ती का पूरा विवरण (Highlights):

विवरणजानकारी
कार्यालयजिला एवं सत्र न्यायाधीश, पश्चिम चंपारण, बेतिया
विज्ञापन संख्या01/2026
विज्ञापन तिथि10/02/2026
पद का नामAttender (Class-IV)
कुल पद10 (आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव)
नियुक्ति प्रकारपूर्णतः अस्थायी
कार्यकाल11 माह या नियमित नियुक्ति तक
वेतनबिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

 Important Dates – West Champaran Civil Court Vacancy 2026

विवरणतिथि
आधिकारिक अधिसूचना जारी10 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि10 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 फरवरी 2026
आवेदन जमा करने का अंतिम समयशाम 05:00 बजे तक
आयु गणना की तिथि01 जनवरी 2026
परिणाम प्रकाशनबाद में घोषित किया जाएगा

 

 

 

पदों का विवरण (Post Details)

पद का नामश्रेणीकुल पदनियुक्ति प्रकारकार्य अवधि
AttenderClass-IV10पूर्णतः अस्थायी (Purely Temporary)अधिकतम 11 माह या नियमित नियुक्ति तक (जो पहले हो)

नोट: पदों की संख्या न्यायालय की आवश्यकता के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। यह नियुक्ति नियमित सेवा का अधिकार प्रदान नहीं करेगी।

 

 

नियुक्ति की प्रकृति (Nature of Engagement)

  • यह नियुक्ति Purely Temporary Basis पर होगी।
  • अधिकतम 11 माह के लिए नियुक्ति की जाएगी।
  • यह नियुक्ति नियमित/स्थायी सेवा का अधिकार प्रदान नहीं करेगी।
  • नियमित नियुक्ति होने पर यह अस्थायी नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी।

 

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

शैक्षणिक योग्यता (01.01.2026 के अनुसार):
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

 

चिकित्सीय योग्यता:
उम्मीदवार शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा सरकारी चिकित्सक से मेडिकल प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है।

चरित्र संबंधी शर्त:
उम्मीदवार का आचरण अच्छा होना चाहिए। किसी भी आपराधिक मामले में दोषसिद्ध नहीं होना चाहिए तथा पूर्व में किसी सरकारी/अर्धसरकारी सेवा से बर्खास्त नहीं किया गया हो।

निवास (Domicile):
उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। पश्चिम चंपारण जिले के निवासियों को वरीयता दी जाएगी।

अन्य कौशल (यदि हो):
यदि अभ्यर्थी को ड्राइविंग, बागवानी, प्लंबिंग, बिजली कार्य, हाउसकीपिंग या अन्य तकनीकी कार्यों का अनुभव है, तो संबंधित प्रमाण पत्र/अनुभव प्रमाण संलग्न करना होगा।

 

 आयु सीमा (Age Limit) 

न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

श्रेणीआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु गणना तिथि01 जनवरी 2026

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

 

अन्य पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • किसी आपराधिक मामले में दोषसिद्ध न हो।
  • बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
  • पश्चिम चंपारण के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ड्राइविंग, प्लंबिंग, बिजली, बागवानी, हाउसकीपिंग आदि कौशल होने पर प्रमाण संलग्न करना होगा।

 

आरक्षण नियम

  • बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा।
  • केवल बिहार के स्थायी निवासी ही आरक्षण का लाभ ले सकेंगे।
  • श्रेणीवार पदों का विवरण इंटरव्यू से पूर्व नोटिस बोर्ड/वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

 

आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

  1. निर्धारित आवेदन प्रपत्र (Annexure-A) भरें।
  2. Self Declaration (Annexure-B) संलग्न करें।
  3. सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां लगाएं।
  4. आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट या स्वयं कार्यालय में जमा करें।

आवेदन भेजने का पता:

Principal District & Sessions Judge
Civil Court, Bettiah – 845438
West Champaran (Bihar)

लिफाफे पर मोटे अक्षरों में लिखें:
“APPLICATION FOR ENGAGEMENT AS ATTENDER (CLASS-IV) ON TEMPORARY BASIS – 2026”

अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026, शाम 05:00 बजे तक

आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं

 

आवेदन के साथ संलग्न करने वाले दस्तावेज:

  • 10वीं प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो पहचान पत्र (आधार/वोटर ID/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • 2 हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
  • Annexure-B (स्व-घोषणा पत्र)

अपूर्ण आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे।

 

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

  1. आवेदन पत्रों की Scrutiny की जाएगी।
  2. शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित होगी।
  3. इंटरव्यू के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  4. अंतिम परिणाम वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाएगा।

किसी भी अभ्यर्थी को अलग से सूचना नहीं दी जाएगी।

 

 

वेतनमान (Remuneration)

  • चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार द्वारा Class-IV कर्मचारियों हेतु निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।
  • कोई अतिरिक्त भत्ता, सुविधा या नियमित सरकारी लाभ नहीं मिलेगा।
DescriptionLink
Application Form PDFDownload
Official NotificationDownload
Official WebsiteClick Here

 

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!