BRABU To Reopen PG Admission Portal 2025-27: पीजी दाखिले के लिए बीआरएबीयू में दोबारा खुलेगा पोर्टल, जाने डिटेल्स

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
2 Min Read

 

BRABU to Reopen PG Admission Portal, Pending Result Students to Get Another Chance: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में पीजी (स्नातकोत्तर) सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए एक बार फिर पोर्टल खोला जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिनका रिजल्ट लंबित (पेंडिंग) रहने के कारण वे पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला नहीं ले सके थे।

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

अब तक 6751 छात्रों ने नामांकन ले लिया

विश्वविद्यालय में पीजी की कुल 11 हजार सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें अब तक 6751 छात्रों ने नामांकन ले लिया है। शेष सीटों पर नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।

 

पेंडिंग छात्रों को मिलेगा मौका

डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि स्नातक के जिन छात्रों का रिजल्ट देर से जारी हुआ, उन्हें पीजी में नामांकन से वंचित नहीं रखा जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ऐसे छात्रों के लिए विशेष प्रक्रिया के तहत पोर्टल खोला जाएगा।

स्नातक सत्र 2022-25 में बड़ी संख्या में छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग था, जिनका परिणाम बाद में जारी किया गया। इसी कारण विश्वविद्यालय ने नामांकन प्रक्रिया में संशोधन का निर्णय लिया है।

 

विषयवार नामांकन की स्थिति

  • हिंदी: 615 छात्र
  • इतिहास: 805 छात्र
  • कॉमर्स: 889 छात्र
  • जूलॉजी: 364 छात्र
  • गणित: 414 छात्र
  • मैथिली: 7 छात्र
  • बंगला: 9 छात्र
  • संस्कृत: 9 छात्र
  • फारसी: 2 छात्र
  • भोजपुरी: 7 छात्र

 

आगे की प्रक्रिया

  1. दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी होगी।
  2. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
  3. पेंडिंग रिजल्ट वाले छात्रों को नामांकन का अवसर मिलेगा।
  4. खाली सीटों पर चरणबद्ध तरीके से एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नोट: छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!