PDS Ration Card e-KYC Big Update: 28 फरवरी तक नहीं कराया राशन e-KYC तो बंद होगा राशन, मोबाइल ऐप से घर बैठे करें

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
11 Min Read

 

Contents
ई-केवाईसी अपडेट : मुख्य जानकारीई-केवाईसी क्यों कराई जा रही है?विभाग की सभी लाभार्थियों से अपीलPDS दुकानों पर ही हो रहा बायोमेट्रिक सत्यापनफिंगरप्रिंट नहीं आने पर आईरिस स्कैन की सुविधामोबाइल ऐप से भी करा सकते हैं ई-केवाईसीApps से ई-केवाईसी के फायदेMoblie Apps से ई-केवाईसी कैसे करें?राज्य से बाहर रहने वालों को बड़ी राहत:ई-केवाईसी नहीं कराने पर क्या होगा?महत्वपूर्ण सावधानियांसरकार का उद्देश्यनिष्कर्षQ1. राशन कार्ड e-KYC क्या है?Q2. राशन कार्ड e-KYC कराना क्यों जरूरी है?Q3. राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तिथि क्या है?Q4. e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?Q5. राशन कार्ड e-KYC कहां कराई जा सकती है?Q6. मोबाइल ऐप से e-KYC कैसे करें?Q7. क्या e-KYC कराने में कोई शुल्क लगता है?Q8. जिनका फिंगरप्रिंट नहीं आता, वे e-KYC कैसे कराएं?Q9. क्या दूसरे राज्य में रहकर भी e-KYC संभव है?Q11. e-KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?Q12. e-KYC हुई है या नहीं, यह कैसे जांचें?Q13. e-KYC से जुड़ी समस्या होने पर क्या करें?

PDS Ration Card e-KYC Big News: No e-KYC Means No Ration After 28 February, Government Issues Strict Warning: राज्य के सभी राशन कार्डधारियों के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक अहम निर्देश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को 28 फरवरी 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य होगा।
निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारियों को आगे चलकर राशन वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

ई-केवाईसी अपडेट : मुख्य जानकारी

बिंदुविवरण (Highlight)
योजना का नामजन वितरण प्रणाली (PDS) ई-केवाईसी
लाभार्थीसभी राशन कार्डधारी
अंतिम तिथि28 फरवरी 2026 (अनिवार्य)
ई-केवाईसी का माध्यमPDS दुकान / मोबाइल ऐप
सत्यापन तरीकाफिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, फेस वेरिफिकेशन
शुल्कपूरी तरह निःशुल्क
मोबाइल ऐप सुविधाघर बैठे ई-केवाईसी संभव
दूसरे राज्य में रहने वालेदेश के किसी भी PDS दुकान से ई-केवाईसी
ई-केवाईसी नहीं कराने परराशन वितरण रोका जा सकता है
सरकार का उद्देश्यफर्जी कार्ड हटाना, पारदर्शिता बढ़ाना
सरकारी अपीलअंतिम तिथि से पहले ई-केवाईसी जरूर कराएं

⚠️ नोट: 28 फरवरी 2026 से पहले ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारियों का राशन अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

 

 

📢 बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम एवं सोशल मीडिया को ज्वाइन करें
📲 Telegram Channel📲 WhatsApp Channel
👥 WhatsApp Group

 

 

ई-केवाईसी क्यों कराई जा रही है?

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार, राज्य में राशन कार्ड से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जैसे:

  • फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड
  • मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में दर्ज
  • एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक राशन कार्ड

इन्हीं समस्याओं को दूर करने और पारदर्शी, डिजिटल और सटीक वितरण व्यवस्था लागू करने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

 

 

विभाग की सभी लाभार्थियों से अपील

  • जिनकी ई-केवाईसी अब तक नहीं हुई है, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें
  • जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कर लें
  • ताकि आगे भी निरंतर और बिना रुकावट राशन मिलता रहे

 

 

PDS दुकानों पर ही हो रहा बायोमेट्रिक सत्यापन

राज्य की सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों पर ई-पॉस (e-POS) मशीन के जरिए ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।
यहां लाभार्थियों का:

  • आधार नंबर से सत्यापन
  • उंगलियों के निशान (Fingerprint)
  • या आईरिस स्कैन

के माध्यम से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

 

 

फिंगरप्रिंट नहीं आने पर आईरिस स्कैन की सुविधा

कई बुजुर्ग, मजदूर और खेतों में काम करने वाले लोगों के फिंगरप्रिंट स्पष्ट नहीं आते। ऐसे लाभार्थियों के लिए सरकार ने आईरिस स्कैनर (Iris Scanner) की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे उनकी ई-केवाईसी आसानी से पूरी हो सके। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

 

 

मोबाइल ऐप से भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

राशन कार्डधारियों की सुविधा के लिए सरकार ने मोबाइल ऐप (Mobile App) के माध्यम से e-KYC की व्यवस्था भी की है। अब लाभार्थी घर बैठे या कहीं से भी अपनी ई-केवाईसी फेसियल ई-केवाईसी एप (Facial e-KYC App) पूरी कर सकते हैं।

 

Apps से ई-केवाईसी के फायदे

  • PDS दुकान पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं
  • समय और पैसे की बचत
  • बुजुर्ग, दिव्यांग और कामकाजी लोगों को राहत
  • डिजिटल और सुरक्षित प्रक्रिया

 

Moblie Apps से ई-केवाईसी कैसे करें?

वैसे आप चाहें तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अपने स्मार्टफोन से खुद ही घर बैठे राशन कार्ड ईकेवाईसी (Ration Card eKYC) कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर 2 मोबाइल एप डाउनलोड करने हैं।

 

  1. अपने मोबाइल में ‘Mera KYC‘ और Aadhaar Face RD मोबाइल एप डाउनलोड कर लें
  2. अपनी लोकेशन को ओपन कर के ‘मेरा KYC‘ मोबाइल एप खोलें
  3. इसमें अपने राज्य के रूप में बिहार को चुनें
  4. यहां Verify Location का विकल्प आएगा, उसे वेरिफाई करें
  5. अब अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें और ओटीपी से वेरिफाई करें
  6. अब आपकी डिटेल आ जाएगी और नीचे Face eKYC का बटन दिखेगा
  7. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपका मोबाइल कैमरा ऑन हो जाएगा
  8. कैमरे में जो सर्कल दिख रहा होगा, उसमें अपना चेहरा लेकर आएं
  9. ये सर्कल जैसे ही ग्रीन होगा, बस आपका ईकेवाईसी वाला काम पूरा हो जाएगा
  10. चेक करने के लिए दोबारा एप खोलें और eKYC के स्टेटस पर Y लिखा है तो मतलब काम हो गया

राज्य से बाहर रहने वालों को बड़ी राहत:

जो राशन कार्डधारी रोजगार या काम के कारण अपने राज्य से बाहर रह रहे हैं, उन्हें ई-केवाईसी के लिए अपने गांव या जिले लौटने की जरूरत नहीं है। वे देश के किसी भी PDS दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

हालांकि आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में रहने वाले लाभुकों को छोड़कर अन्य राज्यों से e-KYC की सुविधा उपलब्ध है।

 

 

ई-केवाईसी नहीं कराने पर क्या होगा?

  • राशन वितरण अस्थायी रूप से रोका जा सकता है
  • नाम राशन सूची से हटाया जा सकता है
  • सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ बंद हो सकता है

विभाग ने साफ किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी।

 

 

महत्वपूर्ण सावधानियां

  • ई-केवाईसी केवल सरकारी ऐप या अधिकृत PDS दुकान से ही कराएं
  • किसी भी दलाल या एजेंट को पैसे न दें
  • अपना आधार नंबर या OTP किसी को साझा न करें

 

सरकार का उद्देश्य

  • फर्जी राशन कार्डों पर रोक
  • सही लाभार्थी को पूरा लाभ
  • पारदर्शी और डिजिटल PDS व्यवस्था
  • गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन

निष्कर्ष

राशन कार्डधारियों के लिए यह अंतिम मौका है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि 28 फरवरी 2026 से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। सभी लाभार्थियों से अपील है कि वे PDS दुकान या मोबाइल ऐप के माध्यम से जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करें, ताकि भविष्य में राशन मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Important Link 

Ration e-KYC Mobile Apps Download 
Aadhaar Face RD Apps  Download 
Official Notification  Download 
Official Website Click Here 

 

 

 

Ration Card e-KYC – Frequently Asked Questions (FAQ)? 

Q1. राशन कार्ड e-KYC क्या है?

Ans: e-KYC एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, जिसमें राशन कार्डधारी की पहचान आधार आधारित बायोमेट्रिक या फेस वेरिफिकेशन के जरिए की जाती है।

 

Q2. राशन कार्ड e-KYC कराना क्यों जरूरी है?

Ans: e-KYC से फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड हटाए जाते हैं और सही लाभार्थियों को राशन मिलता है।

 

Q3. राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: सरकार के अनुसार 28 फरवरी 2026 तक e-KYC कराना अनिवार्य है।

 

Q4. e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

Ans: e-KYC नहीं कराने पर राशन वितरण अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

 

Q5. राशन कार्ड e-KYC कहां कराई जा सकती है?

Ans: e-KYC नजदीकी PDS दुकान पर या Facial e-KYC Mobile App से कराई जा सकती है।

 

Q6. मोबाइल ऐप से e-KYC कैसे करें?

Ans: Facial e-KYC Mobile App डाउनलोड करें → आधार नंबर → OTP → फेस ऑथेंटिकेशन।

 

Q7. क्या e-KYC कराने में कोई शुल्क लगता है?

Ans: नहीं, राशन कार्ड e-KYC पूरी तरह निःशुल्क है।

 

Q8. जिनका फिंगरप्रिंट नहीं आता, वे e-KYC कैसे कराएं?

Ans: ऐसे लाभार्थी आईरिस स्कैन या फेस वेरिफिकेशन से e-KYC करा सकते हैं।

 

Q9. क्या दूसरे राज्य में रहकर भी e-KYC संभव है?

Ans: हां, देश के किसी भी PDS दुकान पर जाकर e-KYC कराई जा सकती है।

 

Q10. बाहर रहने वाले लोग e-KYC कैसे कराएं?

Ans: Facial e-KYC Mobile App से (विभागीय निर्देशों के अनुसार कुछ राज्यों को छोड़कर)। आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में रहने वाले लाभुकों को छोड़कर अन्य राज्यों से e-KYC की सुविधा उपलब्ध है।

 

Q11. e-KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

Ans: आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर।

 

Q12. e-KYC हुई है या नहीं, यह कैसे जांचें?

Ans: PDS दुकान या सरकारी पोर्टल/ऐप के माध्यम से स्थिति जांची जा सकती है।

 

Q13. e-KYC से जुड़ी समस्या होने पर क्या करें?

Ans: नजदीकी राशन डीलर या खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संपर्क करें। प्रणाली/अनुमंडल/जिला आपूर्ति पदाधिकारी या हेल्पलाइन।

हेल्पलाइन: 1800-3456-194, 14445 / 1967

 

✅ नोट: समय रहते e-KYC पूरी करें ताकि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!