उत्कृष्ट मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह टोला की छात्राओं की प्रतिभा को किया गया सम्मानित 

Aryan
By
Aryan
Editor & Owner
- Editor & Owner
1 Min Read

 

BRABUNews: बेटी है तो क्या हुआ दुनिया को बता देंगे, नारी शक्ति का परिचय दुनिया को दिखा देंगे। जी हां जब कबड्डी टूर्नामेंट मैच का आयोजन रतनमनिया में क्ल्ब मेंबर, आर्यन कुमार, प्रिंस कुमार व अन्य नवयुवकों द्वारा किया गया तो कुछ ऐसा ही एहसास हुआ। जब इस खेल प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह टोला की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप मेडल, ट्राफी प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार भी छात्राओं के हौंसले को बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। विदित हो कि इस खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरपुर मध्य विद्यालय की छात्राओं ने प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान नारायनपुर के विद्यालय की छात्राओं ने प्राप्त किया।

 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह की इन छात्राओं ने प्रतिभाग किया: मिनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, अंशिका कुमारी, नीसू कुमारी, अनामिका कुमारी, संजना कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवांजली कुमारी, रुषि कुमारी, साक्षी कुमारी, गणिता कुमारी, नेहा कुमारी, शेखा कुमारी, संध्या कुमारी, विद्या कुमारी। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई करते हुए स्नेहाशीष समर्पित किया।

 

 

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!